Move to Jagran APP

चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या की, फिर खुद किया सरेंडर, दोषी को उम्रकैद Hisar news

5 अक्टूबर 2016 को फतेहाबाद में कपड़े धोने वाली थापी से पत्नी सोमा के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रामस्वरूप हत्या के बाद खुद गुरुनानक पुरा चौकी में पेश हो गया था।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 11:20 AM (IST)
चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या की, फिर खुद किया सरेंडर, दोषी को उम्रकैद Hisar news
चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या की, फिर खुद किया सरेंडर, दोषी को उम्रकैद Hisar news

फतेहाबाद/हिसार, जेएनएन। आजाद नगर में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते उसकी हत्या करने के दोषी आजाद नगर निवासी रामस्वरूप को कोर्ट ने उम्रकैद और दो हजार रुपये की सजा सुनाई है। रामस्वरूप ने 5 अक्टूबर 2016 को कपड़े धोने वाली थापी से पत्नी सोमा के सिर में चोट मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रामस्वरूप हत्या के बाद खुद गुरुनानक पुरा चौकी में पेश हो गया था। पुलिस ने इस मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया था।

loksabha election banner

पुलिस को शिकायत देकर परिजनों ने आरोप लगाया था कि आजाद नगर निवासी रामस्वरूप का अपनी पत्नी सोमा के साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। घटना से दो दिन पहले ही सोमा मायके से लौटी थी। घटना की देर रात को रामस्वरूप का छोटा बेटा अनिल  रामलीला देखने के लिए गए हुए थे।

यह भी पढ़ें : Teachers Day special : खुद नहीं जानते तीरंदाजी फिर भी 250 धनुर्धरों के बने द्रोण 

घर में रामस्वरूप व उसकी पत्नी ही थे। रामस्वरूप अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शक करता था। रात को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रामस्वरूप ने कपड़े धोने वाली थापी से हमला कर दिया। हमले के दौरान सोमा के सिर में चोट लगी। इसके चलते उसकी मौत हो गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.