ऐसे कैसे हारेगा कोराेना, सिविल अस्पताल में कोविड-19 के नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
सिविल अस्पताल में जहां कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी है और सैंपङ्क्षलग के लिए कोविड-19 वार्ड भी। यहां कोरोना संक्रमण का बहुत अधिक खतरा है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है।
हिसार, जेएनएन। सिविल अस्पताल में जहां कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी है और सैंपङ्क्षलग के लिए कोविड-19 वार्ड भी। यहां कोरोना संक्रमण का बहुत अधिक खतरा है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है। डाक्टर बोल दे तो ठीक, नहीं तो लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे। कई लोग मास्क ही नहीं पहनते।
मंगलवार को सिविल अस्पताल में दैनिक जागरण की टीम पहुंची तो कई लोगों ने मास्क नहीं पहने थे। जिन्होंने मास्क पहने थे, उनमें भी कई ने मास्क को नाक से नीचे किया हुआ था। बात करते हुए तो पूरा मास्क ही गले पर होता है। ऐसे में कोरोना संक्रमण को बढऩे से नहीं रोका जा सकता है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या मंगलवार को 5108 पर पर पहुंच गई।
सिविल अस्पताल में मेडिकल लाइव
सुबह 11 बजे के करीब दवाइयों की खिड़की के सामने लंबी लाइन थी, शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था, कई लोग बिना मास्क के नजर आए।
सिविल अस्पताल की कैंटीन
सिविल अस्पताल की कैंटीन के सामने लोग बिना मास्क बैठे दिखे। शारीरिक दूरी का नियम भी तोड़ते देखे गए। हालांकि सिविल अस्पताल के गेट पर थर्मल स्कैनिंग सुचारू मिली। लेकिन मास्क को लेकर लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।
सिविल अस्पताल परिसर
सिविल अस्पताल के अंदर भी कई मरीज बिना मास्क के बैठे नजर आए। जबकि कोरोना संक्रमण का खतरा अस्पताल परिसर के अंदर अधिक है। यहां कुर्सियों पर चेकअप के इंतजार में लोग शारीरिक दूरी का नियम भी तोड़ रहे थे।
इमरजेंसी में भी हटा देते हैं मास्क
सिविल अस्पताल में इमरजेंसी में बिना मास्क के मरीज घूमते देखे गए। हालांकि खुले मुंह देखकर डाक्टर व स्टाफ नर्स उन्हें मास्क लगाने के लिए कहते हैं, लेकिन यह लोग बातचीत करते हुए फिर से मास्क उतार देते हैं।
---जिले में कोरोना केस लगातार बढ़ रहे हैं। मेरी लोगों से बार-बार अपील है कि कृपया कोरोना को गंभीरता से लें और मास्क का प्रयोग करने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करें, तभी कोरोना से बचा जा सकता है।
डा. प्रियंका सोनी, उपायुक्त, हिसार।
-----सिविल अस्पताल में आने वाले व शहर के सभी लोगों से अपील है कि कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करें। आप अपना बचाव रखेंगे तो दूसरे लोग भी आप से प्रेरित होंगे।
डा. रत्नाभारती, सीएमओ, हिसार।