हुड्डा बोले- 18 को रोहतक रैली में खुलासा करूंगा कि बीजेपी से कैसे छुटकारा मिलेगा
जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा ने कहा कि हरि
हिसार, जेएनएन। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में चुनावी मुद्दे दूसरे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद का मुद्दा बनाया था। भाजपा की प्रदेश सरकार ने वादे करने के बाद कोई भी पूरा नहीं किया। अब इस सरकार से कैसे निजात पानी है उसका खुलासा वह 18 अगस्त को रोहतक में करेंगे।
वह कांग्रेस भवन में रैली को लेकर कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए बैठक ले रहे थे। हुड्डा ने कहा कि किसानों की लागत तेजी से बढ़ी है। सरकार ने किसानों के बीज से लेकर खाद तक पर टैक्स लगा दिया है। उनको मिलने वाले सामान का वजन कम है तो रेट ज्यादा हो गए है। किसानों को एमएसपी भी नहीं मिल पा रहा है।
यहां तक कि पिछले दिनों नौ पैसे प्रति किलो किसान को आलू बेचना पड़ा। किसान कर्जें में डूब गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में तीन लाख 82 हजार 100 गज के प्लॉट बांटे गए थे लेकिन भाजपा सरकार ने कोई एक भी प्लॉट नहीं दिया गया है। एससी-एसटी विद्यार्थियों को वजीफा तक दिया गया। भाजपा सरकार ने यदि एक प्लॉट भी दिया है तो वह बता दें। महंगाई के बोझ तले आम आदमी को दबा दिया है।
हुड्डा ने कहा कि कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बदमाश खुले आम घूम रहे हैं। उनकी सरकार जब बनी थी तो दो माह में सभी बदमाश प्रदेश छोड़ कर भाग गए थे। भाजपा सरकार में लगातार घोटाले हो रहे हैं। किलोमीटर स्कीम, छात्रवृति, दाल खरीद, धन खरीद घोटाला भी हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है जिसमें एसएस बोर्ड के चेयरमैन को सस्पेंड करना पड़ा। आम डी ग्रुप की नौकरी में एमए-बीकॉम वाले को नौकरी दी है। जो पढ़ नहीं सकता है उसको नौकरी ही नहीं मिली है।
कांग्रेस ने खुद ही पैदा किया संकट : प्रो. संपत
बैठक में पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ही संकट पैदा किया है। जो मुद्दे चुनाव में होने चाहिए थे उन मुद्दों को पार्टी ने अलग रखा। दूसरे मुद्दे का जिक्र किया गया। जो पहले मुख्यमंत्री चुनाव में अपनी सीट लड़ने के लिए जगह ढूंढ रहे थे। चुनाव के बाद वैसा नहीं है। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर के नारे लगाए जा रहे थे जो लोग पसंद नहीं कर रहे थे।
किसान का मुद्दा ही नहीं उठाया गया। बेरोजगारी के मुद्दे को चुनाव में कांग्रेस को उठाना चाहिए था। लेकिन मुद्दे न उठाकर हरियाणा का नाश कर दिया है। प्रो. रामभगत शर्मा ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाकर अच्छा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इसका स्वागत किया था। जो पत्थर बरसाने वाले हैं उनको जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक अस्तित्व का सवाल है।
इस लिए सभी लोग वहां पहुंचे और हुड्डा को मजबूत करें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मबीर गोयत ने कहा कि हुड्डा की तरफ से जो आदेश मिलेगा वह उसका पालन करेंगे। कश्मीर से जो धारा हटी है उसका वह निजी तौर पर स्वागत करते है। इस अवसर पर कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक राम निवास घोड़ेला आदि नेता मौजूद थे।