Move to Jagran APP

गर्मी से तपा हरियाणा, जींद का पारा 46 डिग्री दर्ज, अभी और चलेगी लू

गर्मी अपने पूरे शबाब पर है। हिसार और गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 12:13 AM (IST)
गर्मी से तपा हरियाणा, जींद का पारा 46 डिग्री दर्ज, अभी और चलेगी लू
गर्मी से तपा हरियाणा, जींद का पारा 46 डिग्री दर्ज, अभी और चलेगी लू

जेएनएन, हिसार : पूरा प्रदेश जेठ माह में प्रचंड गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है। शुक्रवार को बांगड़ की धरती जींद का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 46 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हिसार और गुरुग्राम का पारा 45.4 डिग्री रहा।

loksabha election banner

इनके अलावा झज्जर, भिवानी, कैथल और चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। शुक्रवार को दिनभर को लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। लू के कारण सड़कें सुनसान नजर आईं और बाजारों में भी रौनक कम रही। मौसम विभाग ने शनिवार को भी लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक तापमान में वृद्धि होगी। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क और गर्म रहेगा। हालांकि बीच-बीच में हल्के बादल व कहीं-कहीं धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है।

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

डॉक्टरों के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह में तापमान और ज्यादा बढऩे और लू का प्रकोप होने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। लू लगने से शरीर का तापमान बढऩे लगता है। सिर दर्द होने लगता है, चक्कर भी आ सकते हैं। मांसपेशियां अकडऩे की शिकायत हो सकती है। उल्टियां दस्त जैसी परेशानी भी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंं: 34 साल की महिला टीचर को 14 साल के छात्र से हुआ प्‍यार, फिर तोड़ दी सारी सीमाएं

सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और दिल की धड़कन बढऩे लगती है। शरीर के कमजोर होने पर या रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से लू लग सकती है। धूप में पसीना आने पर अचानक एसी की ठंडी हवा में नहीं जाना चाहिए। इसके साथ पानी भी नहीं पीना चाहिए। लू के लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

कहां कितना रहा तापमान

जिला अधिकतम न्यूनतम
जींद 46 29
गुरुग्राम 45.4 26.7
हिसार 45.4 21.3
भिवानी 45 29
चरखी दादरी 45 27
झज्जर 45 29
कैथल 45 26
फतेहाबाद 44 29
रोहतक 44 27
कुरुक्षेत्र 44 27
नारनौल 44 28
सिरसा 43 29
यमुनानगर 43 26
करनाल 43 21.6
पानीपत 43 27
अंबाला 42.6 25.6

नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।

यह भी पढ़ेंः स्‍थानीय निकाय कर्मचारियों की हड़ताल समाप्‍त, आज से पटरी पर आएगी सफाई व्‍यवस्‍था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.