हरियाणा: हिसार के मां चंडके देवी मंदिर में चोरी, 1.5 किलो चांदी का समान ले गया चोर
हिसार के बरवाला स्थित मां चंडके देवी मंदिर में चोरों ने ताला तोड़कर करीब डेढ़ किलो चांदी का सामान चुरा ...और पढ़ें

हरियाणा: हिसार के मां चंडके देवी मंदिर में चोरी (सीसीटीवी फुटेज)
HighLights
बरवाला के मां चंडके देवी मंदिर में चोरी की वारदात।
चोरों ने मंदिर से करीब डेढ़ किलो चांदी का सामान चुराया।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान और तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, बरवाला। पाबड़ा गांव स्थित मां चंडके देवी मंदिर में का ताला तोड़कर चोर करीब एक किलो 500 ग्राम चांदी का सामान चोरी कर लिया।
चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक शास्त्री ने बताया कि वह करीब 20 वर्षों से मंदिर में सेवा कर रहे हैं। 24 सितंबर की शाम पूजा-पाठ और साफ-सफाई के बाद मंदिर के कपाट बंद करवाकर वह अपने कमरे में चले गए थे। मंदिर की चाबी सेवादार ओमप्रकाश के पास थी।
25 सितंबर की सुबह करीब चार बजे ओमप्रकाश मंदिर खोलने पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था। सूचना मिलने पर पुजारी भी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद दोनों ने मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक युवक मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर ताला तोड़ता और चांदी का सामान उखाड़कर ले जाता दिखाई दिया। चोरी हुए सामान में चांदी का छत्र, चांदी की चौखट और चांदी की चरण पादुका शामिल है।
पुलिस रिकार्ड के अनुसार चोरी की गई संपत्ति की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। बरवाला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरवाला थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
