विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 63 पहुंचा

Published: Sat, 12 Sep 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

हिसार जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, कुल संक्रमितों की संख्या 63 हो गई है।

हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी (फाइल फोटो)

हरियाणा के हिसार में स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिसार में स्वाइन फ्लू के कुल 63 मामले दर्ज

  2. नियाणा रामपुरा की 43 वर्षीय महिला संक्रमित मिली

  3. नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू के लिए आइसोलेशन वार्ड

जागरण संवाददाता, हिसार। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू का एक और केस सामने आया।

गांव नियाणा रामपुरा निवासी 43 वर्षीय महिला स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिली है। नए केस के साथ जिले में स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 63 हो गई है।

जिले में डेंगू के 17 और मलेरिया के चार केस भी सामने आए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि मौसम में बदलाव के बाद स्वाइन फ्लू के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके।