Move to Jagran APP

हिसार आरटीए का कमाल, रागनी में रैप का तड़का लगाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

राजस्थान में देहज प्रथा व ऑनर किलिंग को रोकने के लिए लोगों ने लाेकगीतों को अपना हथियार बनाया था जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक काफी प्रचलित रहा। इसी बात से प्रेरित होकर हिसार आरटीए ने अपने सड़क सुरक्षा अभियान में रागिणी को जगह दी है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 04:49 PM (IST)
हिसार आरटीए का कमाल, रागनी में रैप का तड़का लगाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
आज से हिसार ही नहीं समूचे हरियाणा में आपको रागनी सुनाई देगा।

हिसार, जेएनएन। एक बात बताऊं यार मैं, 400 आदमी दुर्घटना म्हं रोज खपावें जान सै, डेढ़ लाख सालाना मरते आरटीए हिसार बतावैं सै.. आज से हिसार ही नहीं समूचे हरियाणा में अब यह रागनी आपको सुनाई देगा। नए जमाने के हिसाब से रागनी में रैप का प्रयोग भी किया गया है। अगर आप सोच रहे हैं कि किसी म्यूजिक कंपनी ने इसे बनवाया है तो आप गलत हैं, क्योंकि हिसार के क्षेत्रिय परिवहन विभाग ने रागिणी तैयार कराई है।

loksabha election banner

दरअसल, सड़क दुर्घटनाओं में भारत में हर रोज 400 लोग जान गंवाते तो डेढ़ लाख लोग सालाना मरते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को परिवहन विभाग से जोड़कर देखा जाता रहा है जबकि यह एक मानव निर्मित आपदा बन चुका है। हर साल जागरुकता कैंपेन चलाए जाते हैं। मगर लोगों को जाेड़ पाने में अधिक सफलता नहीं मिलती। लिहाजा इस बार हिसार आरटीए ने नई पहल शुरू की है। जिसमें रागिणी के साथ रैप म्यूजिक लाए हैं, गीत को आरटीए सचिव डा. सुनील ढाका ने लिखा है और आवाज गीतकार विकास हरियाणवी ने दी है।

राजस्थान के लोकगीत ने कुप्रथा को दी थी मात, उसी से मिली प्रेरणा

इस प्रयोग से जुड़ी एक कहानी है। दरअसल पूर्व में राजस्थान में देहज प्रथा व ऑनर किलिंग को रोकने के लिए लोगों ने लाेकगीतों को अपना हथियार बनाया था, जो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक काफी प्रचलित रहा। इसी बात से प्रेरित होकर हिसार आरटीए ने अपने सड़क सुरक्षा अभियान में रागिणी को जगह दी। रागनी चूंकि हरियाणाभर में काफी प्रचलित हुई हैं। अब इसमें नए समय की धुन और रैपिंग जोड़कर एक दमदार रागनी तैयार की गई। जल्द ही लोग इसे कार्यक्रमों में सुन सकेंगे।

रागनी लॉन्च करने का यह हैं उद्देश्य

वाहन चालक अपने वाहनों में चलते समय रागनियों को अकसर चलाते हैं। अगर यह गीत भी लेाग चलाएंगे तो उन्हें यह बार-बार याद दिलाएगा कि सीट बेल्ट लगानी चाहिए। एंबुलेंस को रास्ता देना चाहिए। रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए। लाइट पर गाड़ी रोकनी चाहिए। यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस गीत के माध्यम से जन-जन को शपथ भी दिलाई जा रही है। लॉन्च होने के बाद गीत की काफी तारीफ हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.