'हमारे साथ कुछ भी हो सकता है...', दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही जान से मारने की धमकी, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
हिसार में अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है और धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जागरण संवाददाता, हिसार। अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ आदमपुर थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली पीड़िता और उसके स्वजन को आरोपित से जान पहचान वालों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने आरोपित देवेंद्र बूड़िया को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उसके जेल जाने के बाद से लगातार उनके जान पहचान वाले कभी मुझे, मेरी मां और पिता को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
शिकायत में लगाई सुरक्षा की गुहार
हमारे साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत पर सुरक्षा की गुहार लगाई है। बता दें कि 29 जून को स्टेट क्राइम ब्रांच हिसार की टीम ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया था। अगले दिन अदालत में पेश कर जेल भेज दिया था।
यह था मामला
इस संबंध में हिसार जिले के एक गांव की रहने वाले 20 साल की युवती ने जोधपुर निवासी और अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष देंवेद्र बूड़िया के खिलाफ 24 जनवरी को आदमपुर थाना में दुष्कर्म की शिकायत दी थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया था कि 2022 में विदेश जाने की बात अपने घरवालों को बताई। 2023 में उसके पिता ने बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया से मिलवाया।
चंडीगढ़ के होटल में किया था दुष्कर्म
आरोप है कि फरवरी 2024 में उसने चंडीगढ़ के एक होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाई। आरोप था कि विरोध करने पर उसे वेश्यावृत्ति के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। युवती ने बताया था कि जून 2024 में उसे जयपुर बुलाया और एक पीजी में ठहराया।
वहां अगस्त 2024 में वह अपने पीए गौरव के जरिए उसे सिविल लाइंस स्थित फ्लैट पर ले गया और उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। देवेंद्र ने कहा था कि उसके बालीवुड अभिनेता सलमान खान से अच्छे संबंध हैं और वह उसे स्टार बना सकता है। सितंबर 2024 में उसने फिर जयपुर में उसके साथ दुष्कर्म किया। नवंबर 2024 में युवती

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।