विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में घर के आंगन में चल रही कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, एक गिरफ्तार

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:56 PM (IST)

हिसार के नारनौंद में बास पुलिस ने धर्मखेड़ी गांव में एक घर के आंगन से कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

हिसार में कच्ची शराब की भट्टी चलाने वाला एक गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

हिसार में कच्ची शराब की भट्टी चलाने वाला एक गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. धर्मखेड़ी गांव में घर के आंगन से कच्ची शराब भट्टी पकड़ी गई।

  2. पांच लीटर तैयार शराब और 40 लीटर लाहण मौके से बरामद हुआ।

  3. आरोपी अशोक कुमार उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

संवाद सहयोगी, नारनौंद (हिसार)। थाना बास पुलिस ने गांव धर्मखेड़ी स्थित एक घर के आंगन में चल रही कच्ची शराब की भट्टी पकड़कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। मौके से पांच लीटर तैयार कच्ची शराब, 40 लीटर लाहण और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद हुआ है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मखेड़ी निवासी अशोक कुमार उर्फ बाबा अपने घर में भट्टी लगाकर कच्ची शराब तैयार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने पर आंगन में भट्टी जलती मिली। पुलिस को देखकर आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान तीन बोतलों में भरी पांच लीटर कच्ची शराब और 40 लीटर लाहण बरामद हुआ। पुलिस ने भट्टी, सिल्वर का तशला, रबड़ पाइप, कैनी और ड्रम भी कब्जे में लिया। थाना बास में पंजाब आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को अदालत के आदेश पर जिला जेल भेज दिया गया।