हिसार में पुराना दिल्ली रोड बनेगा सिक्स लेन, चौड़ीकरण के लिए 43.35 करोड़ रुपये खर्च करेगी हरियाणा सरकार
हिसार में सिविल अस्पताल के पास क्लाथ मार्केट चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक पुरानी दिल्ली रोड को छह लेन करने की परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है।

हिसार में पुराना दिल्ली रोड बनेगा सिक्स लेन (फाइल फोटो)
HighLights
हिसार में पुराना दिल्ली रोड छह लेन होगा
परियोजना पर 43.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे
यातायात सुगम होगा, शहर की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
जागरण संवाददाता, हिसार। सिविल अस्पताल के पास से आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। क्लाथ मार्केट चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक मौजूदा चार लेन सड़क को छह लेन करने की परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इस पर 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से इस मार्ग पर यातायात को सुगम बनाने और सड़क की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। सिरसा रोड पर मौजूदा समय में फोरलेन की सड़क है। इसमें सड़क को चौड़ा करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, मार्केट कमेटी सहित कई विभाग की जमीन को शामिल किया जाएगा। सिक्सलेन बनने से इस क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।
हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
पुराने दिल्ली रोड का उन्नयन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सड़क को छह लेन करने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
सड़क चौड़ा करने के दौरान पेड़ों को बचाना चुनौती सड़क को चौड़ा करने के साथ सड़क पर मौजूद पेड़ों को बचाना भी एक चुनौती होगी। अभी वाहन आरोप से साइड से निकल जाते हैं लेकिन अब सड़क चौड़ी होगी तो यह पेड़ बचाना जरूरी है।
पुराने पेड़ होने होने के कारण रोड पर लोगों को यह काफी मदद करते हैं। क्लाथ मार्केट चुंगी चौक से सिरसा चुंगी तक चौड़ी की जाएगी सड़क, शहर में वाहनों का आवागमन सुगम बनाने की तैयारी
