Hisar Lockdown : रोटी बैंक फ्री में देगा पैक खाना, वहीं तीन युवा पुलिसकर्मियों को पीला रहे चाय
रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित रोटी बैंक पिछले करीब एक सप्ताह से बंद है। जरूरतमंद को खाना नहीं मिल पा रहा था। अब यदि कोई जरूरतमंद उनके पास आएगा तो वह उसको पैक कर खाना देंगे।
हिसार, जेएनएन। शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण को खत्म करने के लिए हर कोई ड्यूटी दे रहा है। पुलिस लोगों को घर से बाहर निकलने से रोक रही है तो उनकी सेवा करने में कुछ युवा लगे हैं। वह शहर में घूम कर पुलिस कर्मचारियों को चाय दे रहे हैं। वहीं रोटी बैंक को प्रशासन से अब रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित सेंटर से खाना देने की इजाजत मिली है। वह अब जरूरतमंद को वहां पर पैक खाना ही देगा। ऐसे ही काफी संस्थाएं व अन्य लोग शामिल है जिनको प्रशासन की तरफ से यह इजाजत मिल रही है।
पुलिस प्रशासन की तरफ जिले में अलग-अलग जगह पर ड्यूटी लगाई हुई है। नाके लगाने के साथ वह लोगों को समझा रहे है कि वह घर से बाहर नहीं निकले। 24 घंटे पुलिस कर्मचारियों की तरफ से चौक पर खड़े है। पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी और सब कुछ बंद होने के कारण तीन युवा उन तक चाय की सर्विस पहुंच रहे है। वह एक-एक पुलिस कर्मचारी को जाकर चाय देते है ताकि वह अपनी ड्यूटी को बखूबी निभा सके। सिटी थाना रोड निवासी अरूण शर्मा ने बताया कि पुलिस हमारी सेवा कर रही है। वह देश की महामारी से जनता को बचा रही है। अब उनकी सेवा करना उनका धर्म है। इस लिए वह लगे हुए है। पुलिस की सेवा करना उनका कर्तव्य है। इस लिए वह तीनों युवा अपने स्तर पर लगे हुए हैं।
रोटी बैंक देगा पैक खाना
रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित रोटी बैंक पिछले करीब एक सप्ताह से बंद है। जरूरतमंद को खाना नहीं मिल पा रहा था। रोटी बैंक के संचालक ने प्रशासन से इस महामारी के समय में सेवा करने की इजाजत मांगी थी। संचालक बलविंद्र नैन ने बताया कि उनको अब प्रशासन से इजाजत मिल गई है। वह लोगों को बैठा कर खाना नहीं खिलाएंगे। यदि कोई जरूरतमंद उनके पास आएगा तो वह उसको पैक कर खाना देंगे।