Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hisar News: गुरुकुल की महिला वार्डन की बेटी से दुष्कर्म, तांत्रिक पर लगा आरोप; मां ने भी दिया आरोपित का साथ

    By Subhash ChanderEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 18 Sep 2023 04:36 PM (IST)

    हिसार के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने पंजाबी निवासी एक तांत्रिक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने जब दुष्कर्म की बात अपनी मां को बताई तो उसने भी आरोपित तांत्रिक का साथ दिया। साथ ही किसी भी दुष्कर्म की बात बताने से मना कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    गुरुकुल की महिला वार्डन की बेटी से दुष्कर्म, तांत्रिक पर लगा आरोप

    हिसार, जागरण संवाददाता। Hisar Crime News जिले के एक गांव निवासी युवती ने पंजाब निवासी एक तांत्रिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वह अपनी माता व छोटी बहन के साथ रहती है। उसकी माता एक गुरुकुल में बतौर वार्डन रात की डयूटी पर तैनात है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसकी माता के पास महीने में दो से तीन बार आता है। आरोपित जोगिंद्र तांत्रिक का काम करता है। आरोप है कि वह अपने पास अवैध हथियार रखता है। बीमार होने के कारण वह नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन थी। 12 सितंबर को उसकी माता अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर घर लाई थी। उस समय आरोपित भी घर पर था।

    'मां के जाने के बाद कमरे में ही सो गया तांत्रिक'

    पीड़िता के अनुसार, रात को उसकी माता ड्यूटी पर चली गई। लेकिन आरोपित उनके कमरे में ही सो गया। रात को करीब 10:30 बजे वह भी दवाई लेकर अपनी बहन के साथ उसी कमरे में सो गई। आरोपित ने उसी रात उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे, उसकी बहन व उसकी मां को जान से मार देगा।

    ये भी पढ़ें- Yamunanagar Crime News: प्लाईवुड फैक्ट्री में घुसकर संचालकों से 15 लाख की लूट, बोलेरो गाड़ी पर आए थे चार बदमाश

    मां ने दिया तांत्रिक का साथ

    हैरानी तो इस बात की है जब पीड़िता ने दुष्कर्म की बात अपनी मां को बताई तो उसकी मां ने भी दोषी का ही साथ दिया। 14 सितंबर की रात को उसकी मां अपनी ड्यूटी पर चली गई। 15 सितंबर की सुबह वह अपनी मां के आने से पहले मामा के पास हिसार आ गई और उनको पूरी बात बता दी।

    पुलिस ने दर्ज की FIR

    पीड़िता ने बताया कि आरोपित इससे पहले भी उसके साथ छेड़खानी व जबरदस्ती करने की कोशिश करता था। उसने अपनी माता को बताया था। लेकिन उसकी मां ने किसी अन्य को बताने से मना कर दिया था। पुलिस ने मामले में आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Ambala News: विधायक मामन खान की रिमांड बढ़ने पर क्या बोले CM खट्टर? पोर्टल खत्म करने को लेकर हुड्डा पर कसा तंज