हिसार में गैस रिसाव से दो स्थानों पर मचा हड़कंप, लोगों ने भागकर बचाई जान; सड़क पर लगा लंबा जाम
हिसार में बुधवार को दो अलग-अलग गैस रिसाव की घटनाओं से हड़कंप मच गया, जिसमें बरवाला के पेट्रोल पंप पर ...और पढ़ें

लीकेज के बाद बरवाला के रिलायंस पेट्रोल पंप पर मौजूद दमकल गाड़ी l जागरण
HighLights
बरवाला पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस रिसाव हुआ
नौहर की हवेली रेस्टोरेंट में पीएनजी लीक हुई
दोनों घटनाओं में लोगों ने सुरक्षित स्थान पर भागकर जान बचाई
जागरण संवाददाता, हिसार। बरवाला शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप पर बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हिसार-चंडीगढ़ मार्ग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस लीक होने से हड़कंप मच गया।
गैस रिसाव की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 20 मिनट में रिसाव पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस दौरान आगजनी नहीं हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दनोदा की तरफ से सीएनजी गैस लेकर वाहन पेट्रोल पंप पर पहुंचा था।
वॉल्व होता तो तत्काल रोकी जा सकती थी सप्लाई
रेस्टोरेंट प्रतिनिधि कृष्ण कुमार के अनुसार मेनलाइन से जुड़े पाइप पर ऐसा वाल्व नहीं लगाया गया था, जिसे आपात स्थिति में बंद कर सप्लाई रोकी जा सके। उनका कहना है कि यही कारण रहा कि एजेंसी के कर्मचारी के पहुंचने तक गैस निकलती रही।
फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर पेट्रोल पंप को बंद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुबह सीएनजी कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा रिसाव किस कारण से हुआ। -चंद्रमोहन, एएफएसओ
कनेक्शन के जोड़ पर से हटा पाइप, हवा में घुलती रही गैस नौहर की हवेली में दोपहर दो बजे पीएनजी की मेनलाइन से रेस्टोरेंट को दिए गए कनेक्शन के जोड़ पर अचानक पाइप हट गया। इसके बाद तेज गति से गैस बाहर निकलने लगी। रेस्टोरेंट में मौजूद लोग बाहर की ओर भागे। करीब 20 मिनट तक गैस रिसती रही।
गैस की गंध से बाहर आए गैस की गंध और रिसाव का पता चलते ही रेस्टोरेंट का स्टाफ और ग्राहक बाहर निकल आए। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इससे कैंप चौक के पास कुछ देर तक जाम जैसे हालात बने रहे।
थाने में दी शिकायत कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले को लेकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। उन्होंने एजेंसी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि लीकेज के दौरान किसी कारण आग लग जाती तो स्थिति भयावह हो सकती थी।
