विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में CIA अधिकारी बनकर महिला ने मां-बेटे को पीटा, नकदी व मोबाइल लूटे; दस हजार ट्रांसफर करवा हुई फरार

Published: Wed, 07 Jan 2026 03:00 PM (GMT+05:30)

हिसार की तिब्बत मार्केट में सीआईए अधिकारी बनकर एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर मां-बेटे को पीटा। उन्होंने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिला ने खुद को सीआईए अधिकारी बताकर मां-बेटे को पीटा।

  2. आरोपियों ने ₹2000 नकद और दो मोबाइल फोन छीने।

  3. छीने गए फोन से ₹10,000 अपने खाते में ट्रांसफर किए।

जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के पारिजात चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे लगी तिब्बत मार्केट में सोमवार को खरीदारी करने आई बरवाला की रहने वाली महिला गुड्डी और उनके बेटे को एक महिला ने पकड़ लिया। उसने खुद को सीआईए का अधिकारी बताया और कहा कि तुम दोनों ने यहां से कपड़े चोरी किए हैं। महिला गुड्डी देवी और उसके बेटे को बस स्टैंड के पास ले गई। इसी दौरान एक युवक और एक युवती आई। खुद को अधिकारी बताने वाली महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले मां- बेटे के साथ मारपीट की। बाद में दो हजार की नकदी और दो मोबाइल छीन लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद छीने गए फोन से 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। फिर बाइक पर सवार होकर फरार हो गई। खुद को अधिकारी बताने वाली महिला का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में शहर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ितों ने पुलिस में दी शिकायत

वहीं मंगलवार को पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए आई। पुलिस को दी गई शिकायत में बरवाला की रहने वाली गुड्डी देवी ने बताया कि सोमवार को बेटे के साथ शाम चार बजे तिब्बत मार्केट में खरीदारी करने के लिए आई थी।

कपड़े खरीदते समय एक अन्य महिला ने मुझे और मेरे बेटे को पकड़ लिया। महिला ने रोब दिखाते हुए खुद को सीआइए की एक अधिकारी बताया। उसके साथ एक युवक और एक युवती थी। फिर महिला हमें बस स्टैंड के पास ले गई और मारपीट कर रुपये देने का दबाव बनाने लगी।

दो हजार रुपये और दो मोबाइल छीन लिया। खुद को पुलिस अधिकारी बताने वाली महिला युवक और युवती के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। महिला ने मोबाइल छीनते समय यूपीआइ का पासवर्ड पूछ लिया था।

महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने, नकदी और फोन छीनने के मामले में शिकायत मिली है। इस बारे में मामले में जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - अमित कुंडू, शहर थाना प्रभारी, हिसार