Move to Jagran APP

स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने पर हिसार निगम कमिश्नर ने डंपिंग स्टेशन की ली सुध, कचरा निस्तारण पर होगा फोकस

स्वच्छता में रैंकिंग तीन पायदान लुढकने पर नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य शाखा पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कचरा निस्तारण पर अपना फोकस किया है। इसी कड़ी में चीफ इंजीनियर रामजीलाल से डंपिंग स्टेशन और कचरा निस्तारण पर मंथन किया।

By Jagran NewsEdited By: Manoj KumarPublished: Sun, 02 Oct 2022 01:33 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 01:33 PM (IST)
स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ने पर हिसार निगम कमिश्नर ने डंपिंग स्टेशन की ली सुध, कचरा निस्तारण पर होगा फोकस
स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में हिसार की हालत भले ही सुधरी है, मगर प्रदेश स्‍तर पर गिरावट हुई है

जागरण संवाददाता, हिसार : प्रदेश स्तर पर स्वच्छता रैंकिंग में हिसार तीन पायदान लुढकने पर नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य शाखा पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कचरा निस्तारण पर अपना फोकस किया है। इसी कड़ी में चीफ इंजीनियर रामजीलाल से डंपिंग स्टेशन और कचरा निस्तारण पर मंथन किया। इसमें डंपिंग स्टेशन से लेकर शहर के कचरा प्वाइंटों पर डंप होने वाले कचरे के निस्तारण पर भी विचार विमर्श किया। साथ ही कचरे का शहरी क्षेत्र में वार्डों में ही निस्तारण करने पर भी नगर निगम के आला अफसर प्लानिंग करने में लगे हुए है। ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में शहर की रैकिंग टाप 50 में लाई जा सकें।

loksabha election banner

वार्ड-20 होगा गार्बेज फ्री वार्ड, इसी में होगा कचरा निस्तारण

हिसार के वार्ड-20 को गार्बेज फ्री वार्ड बनाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन ने प्लानिंग शुरु की है। इस वार्ड अन्य वार्डों की तुलना में आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन इस वार्ड के कचरे को वार्ड में ही निस्तारण करने की प्लानिंग कर रहा है। प्रथम चरण में इस वार्ड के गीले कचरे का खाद के रूप में निस्तारण किया जाएगा। हर घर से निकलने वाले गीले कचरे काे वार्ड में एक स्थान पर एकजुट किया जाएगा। उसको मधुबन पार्क में बने एफआईएफ सेंटर पर गीले कचरे से खाद तैयार की जाएगी। खाद में कचरे को परिवर्तीत करके उसका निस्तारण कर दिया जाएगा।

छह सालों की रैकिंग में अंक का हुआ उतार-चढ़ाव

साल 2022  - 8

साल 2021  - 5

साल 2020  - 6

साल 2019 - 7

साल 2018 - 5

साल 2017 - 6

इस साल इन प्वाइंटों पर भी फोक्स करेगा निगम

- सड़कों की सफाई को बेहतर किया जाएगा।

- सफाई को लेकर जनता की समस्याओं के समाधान को निर्धारित समय में किया जाएगा।

- सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की स्थित सुधारेगा।

- शहर की सुंदरता को बढ़ावा दिया जाएगा।

----रैंकिंग में काफी सुधार है। अगली बार और भी सुधार नजर आएगा। मुझे व्यक्तिगत महसूस हो रहा है। आयुक्त नगर निगम व मंत्री व स्थानीय मंत्री शहर के लिए चिंतित है। इससे निश्चय ही मेयर, आयुक्त व शहर के सहयोग से साल 2023 में हमारी रैकिंग बेस्ट 50 में होगी।

- रामजीलाल, चीफ इंजीनियर, नगर निगम हिसार।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.