Move to Jagran APP

Hisar Lok Sabha Election Result 2019: हिसार-सिरसा में पहली बार खिला कमल, श्रुति भी हारी

हरियाणा में दस लोकसभा सीटों में नौ पर बीजेपी बड़ी लीड में है। वहीं रोहतक सीट पर मुकाबला कांटे का बना हुआ है। रोहतक में अरविंद और दीपेंद्र के बीच जीत-हार की घोषणा कभी भी हो सकती है।

By manoj kumarEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 08:08 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 08:36 PM (IST)
Hisar Lok Sabha Election Result 2019: हिसार-सिरसा में पहली बार खिला कमल, श्रुति भी हारी
Hisar Lok Sabha Election Result 2019: हिसार-सिरसा में पहली बार खिला कमल, श्रुति भी हारी

हिसार, जेएनएन। हरियाणा लोकसभा चुनावों के रूझान लगभग एक्जिट पोल के हिसाब से ही आए हैं। मगर रोहतक, सोनीपत और अंबाला में नतीजे चौकाने वाले हैं। रोहतक में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला चला है। कभी भी नतीजे की घोषणा हो सकती है। वहीं भिवानी में श्रुति चौधरी पिछड़ गई हैं। सिरसा में भी बीजेपी जीती है। हिसार में बीजेपी की जीत हो चुकी है। वहीं जहां भजनलाल खेमे में से आदमपुर में कभी भी कोई नहीं हारा वहां भव्‍य बिश्‍नोई को हार मिली है। हिसार, भिवानी, रोहतक और सिरसा लोकसभा सीट पर हार जीत से हरियाणा की राजनीति में नया बदलाव शुरू होगा। हिसार, सिरसा, भिवानी, रोहतक, झज्‍जर, बहादुरगढ़ और चरखी दादरी, फतेहाबाद में गिनती के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

prime article banner

Hisar bhiwani sirsa rohtak loksabha election 2019 result live updates: 

05: 50 बजे, रोहतक लोकसभा -राेहतक में बीजेपी प्रत्‍यााशी अरविंद शर्मा की छह हजार वोटों की लीड टूट गई है। अरविंद शर्मा को 566242 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी दीपेंद्र को 563606 वोट मिले हैं। मगर अरविंद शर्मा अभी भी करीब तीन हजार वोटों से आगे हैं।

05: 05 बजे, रोहतक लोकसभा-  रोहतक में अरविंद शर्मा ने एक बार बढ़त बना ली है। वो दीपेंद्र से छह हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अरविंद को 544712 और दीपेंद्र को 538712 वोट मिले हैं। मुकाबला कांटे का बना हुआ है।


04:34, बजे हिसार लोकसभा अपडेट
-
बीजेपी बृजेंद्र सिंह- 599653 वोट
जेजेपी दुष्यंत चौटाला- 287952
कांग्रेस भव्य विश्नोई- 183931
बीएसपी सुरेंद्र शर्मा- 45088
आइएनएलडी सुरेश कोथ- 9739
बृजेन्द्र सिंह 311701 वोटों से आगे
कुल वोटों की गिनती- 1174248

04:32 बजे- सिरसा लोकसभा सीट अपडेट
भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल 653224
काग्रेस अशोक तंवर 384658
इनेलो चरणजीत 83954
जेजेपी नीर्मल मल्हड़ी 86706
बसपा जनक अटवाल 23178
सुनीता दुग्गल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और 268566 वोटों से आगे हैं।

 04: 25 बजे, रोहतक लोकसभा-  रोहतक लोकसभा सीट पर कांटे की टक्‍कर चल रही है। अब तक जहां दीपेंद्र अरविंद से चार हजार वोटों से आगे चल रहा थे, वहीं अरविंद ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। भाजपा के अरविंद 2200 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04: 15 बजे, रोहतक लोकसभा सीट अपडेट-  रोहतक लोकसभा सीट में उलटफेर जारी है। अब कांग्रेस प्रत्‍याशी दीपेंद्र अरविंद शर्मा से चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

03: 50 बजे, रोहतक लोकसभा सीट अपडेट-  रोहतक लोकसभा सीट में बाजी फिर से पलट गई है। अब तक जहां भाजपा के अरविंद शर्मा लीड बनाए हुए थे। वहीं अब कांग्रेस प्रत्‍याशी दीपेंद्र दो हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अरविंद शर्मा को चार लाख 66 हजार 62 और दीपेंद्र को चार लाख 68 हजार 31 वोट मिले हैं।

03:32 बजे- सिरसा लोकसभा सीट अपडेट- सिरसा लोकसभा में कांग्रेस के अशोक तंवर को 355852 वोट मिले , सुनीता दुग्गल को 591398, चरनजीत रोड़ी को 79337, निर्मल मलडी को 76431। अब सुनीता दुग्गल 235546 वोट से आगे चल रही हैं।

03: 30 बजे, रोहतक लोकसभा सीट अपडेट- रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्‍याशी अरविंद शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा से 7738 वोटों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले वो 15 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। टक्‍कर कांटे की बनी हुई है।

03:17 बजे, हिसार लोकसभा अपडेट-आदमपुर में भव्य हारे- पूर्व सीएम भजनलाल का गढ़ माने जाने वाले हिसार के आदमपुर हलके में पूर्व सीएम के पौत्र और हिसार लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई बुरी तरह हार गए हैं। 12 राउंड की गिनती के बाद तक 21107 वोटों से हारे। एक 13वां राउंड ही बाक़ी है। वहीं हिसार लोकसभा सीट भी भव्‍य के हाथों से छूटती जा रही है।


कम वोट मिलने पर उदास मुद्रा में बैठे हिसार लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई

03: 15 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट- भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा अब 15318 मतों से आगे चल रहे हैं । भाजपा का गढ़ कोसली विधानसभा के सभी राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है । भाजपा ने कोसली विधानसभा से 74980 मतों की बढ़त हासिल की है।

03: 10 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट । 854334 में से बीजेपी प्रत्‍याशी अरविंद शर्मा को 403493 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 394036 वोट मिले हैं। झज्‍जर के कोसली हलके में गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। अब शहर में काउंटिंग शुरू होगी। वहीं अभी भी अ‍रविंद शर्मा करीब 9 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

02: 58 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट- रोहतक में अरविंद शर्मा 8 हजार वोटों से आगे। अभी तक कुल 817690 वोटों की गिनती हुई है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को 385521 व कांग्रेस प्रत्याशी को 370657 वोट मिले हैं। इसके अलावा बीएसपी प्रत्याशी किशनलाल पांचाल को 26629 और जेजेपी प्रत्याशी प्रदीप देशवाल को 14345 वोट मिले हैं।

02:45- बजे सिरसा लोकसभा सीट अपडेट- तंवर ने मारी हार: सिरसा में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले ही अपनी हार को स्वीकारते हुए मतगणना केंद्र के पास बने मीडिया सेंटर से अपने घर की ओर लौट गए। जाने से पहले मीडिया से रूबरू होते बोले यह चुनाव मोदी के व्यक्तिगत नाम से भाजपा ने लड़ा। मुद्दे गौण रहे। बेशक कांग्रेस इस चुनाव में परिजित हुई है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव नें फिर से हरियाणा में राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। जो कमियां इस चुनाव में जांगर्स कई ओर से रही उन पर मंथन किया जाएगा और सुधार कर पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा। यह कहते हुए तंवर शाम 2.26 बजे बैक टू पैवेलियन हो गए।

02:40, बजे हिसार लोकसभा अपडेट- हिसार लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह को 2 लाख से ज्‍यादा वोटों लीड मिलने पर समर्थकों ने जीत की खुशी मनानी शुरू कर दी।समर्थक नाचने गाने लगे। लड्डू बांटकर भी खुशी जाहिर किया।


भाजपा समर्थक नाचते हुए खुशी मनाते हुए


लड्डू बांटकर खुशी मनाते हुए हिसार में भाजपा समर्थक


भाजपा प्रत्‍याशी बृजेंद्र के साथ कार्यकर्ता फोटो लेने के लिए होड़ में लग गए।

02:35- बजे सिरसा लोकसभा सीट अपडेट- भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल  202690 वोट से आगे चल रही हैं। बीजेपी की सुनीता दुग्गल को -526811 वोट मिले हैं। कांग्रेस के अशोक तंवर को - 324121 मिले हैं।

02: 30 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट- रोहतक में अरविंद शर्मा करीब 15 हजार वोटों से आगे। अभी तक कुल 744893 वोटों की गिनती हुई है। जिसमें भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को 376154 व कांग्रेस प्रत्याशी को 361098 वोट मिले हैं। इसके अलावा बीएसपी प्रत्याशी किशनलाल पांचाल को 25753 और जेजेपी प्रत्याशी प्रदीप देशवाल को 13655 वोट मिले हैं।

02:10, बजे हिसार लोकसभा अपडेट-बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह- 509304 वोट। जेजेपी दुष्यंत चौटाला- 248481। कांग्रेस भव्य विश्नोई- 162854। बीएसपी सुरेंद्र शर्मा 37482। आइएनएलडी सुरेश कोथ- 8796। अब बृजेन्द्र सिंह 260823 वोटों से आगे चल रही हैं। कुल वोटों की गिनती- 1008466।

02: 00 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट रोहतक लोकसभा बीजेपी प्रत्‍याशी अरविंद शर्मा को मिले 327301 वोट, कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को 314916 वोट। अब अरविंद शर्मा 12385 वोटो से आगे चल रहे हैं। अभी तक  687987 वोटों की गिनती हुई है।

01:55- बजे सिरसा लोकसभा सीट अपडेट- बीजेपी प्रत्‍याशी सुनीता दुग्गल- 485066 वोट, कांग्रेस अशोक तंवर- 303792 वोट। अब भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल- 182274 वोटों से आगे आगे चल रही हैं।

01:50, बजे हिसार लोकसभा अपडेट- बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह- 497863 वोट, जेजेपी दुष्यंत चौटाला- 238951, कांग्रेस भव्य विश्नोई- 159618, बीएसपी सुरेंद्र शर्मा-36524, आइएनएलडी सुरेश कोथ- 8570। अब बृजेन्द्र सिंह 258912 से आगे चल रहे हैं। कुल वोटों की गिनती- 963210।

01: 45 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट-रोहतक लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा 11115 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।

01:38 बजे, हिसार लोकसभा अपडेट- बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह- 471364 वोट, जेजेपी दुष्यंत चौटाला- 217630, कांग्रेस भव्य विश्नोई- 151362, बीएसपी सुरेंद्र शर्मा-33293, आइएनएलडी सुरेश कोथ- 8003। अब बृजेन्द्र सिंह 253734 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल वोटों की गिनती- 918898।

01: 28 बजे- सिरसा लोकसभा सीट अपडेट- भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल 128271 वोटों से आगे हैं। सुनीता दुग्गल को 377210 वोट मिले हैं । जबकि कांग्रेस के डॉक्टर अशोक तंवर को 248939 वोट मिले हैं

01:18 बजे भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट अपडेट : भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह कांग्रेस प्रत्‍याशी श्रुति चौधरी से 251526 वोटों से आगे चल रहे हैं।

01: 17 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट- रोहतक लोकसभा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा से 12429 वोटों से आगे चल रहे हैं।

01: 15 बजे रोहतक लोकसभा सीट अपडेट- भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा 8606 वोटों से आगे चल रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार पीछड़ते जा रहे हैं।

01:10 बजे, हिसार लोकसभा अपडेट : बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह- 424279 वोट, जेजेपी दुष्यंत चौटाला- 194983, कांग्रेस भव्य विश्नोई- 133987, बीएसपी सुरेंद्र शर्मा-29968, आइएनएलडी सुरेश कोथ- 7468 अब बृजेन्द्र सिंह 229296 वोटों से आगे चल रहे हैं। कुल वोटों की गिनती- 824143।

01: 05- बजे हिसार अपडेट- बीजेपी बृजेंद्र सिंह- 419906, जेजेपी दुष्यंत चौटाला- 193423, कांग्रेस भव्य विश्नोई- 132344, बीएसपी सुरेंद्र शर्मा-29596, आइएनएलडी सुरेश कोथ- 7327। अब बृजेन्द्र सिंह 226483 से आगे चल रहे हैं। कुल वोटों की गिनती- 815600।

01: 00 - सिरसा लोकसभा सीट अपडेट - बीजेपी प्रत्‍यााशी सुनीता दुग्गल को मिले -360463 वोट, वहीं मुकाबले में कांग्रेस प्रत्‍याशी अशोक तंवर को मिले - 235638 वोट। अब भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल- 124825 वोट से आगे चल रही हैं।

12: 57, हिसार लोकसभा अपडेट : बृजेंद्र सिंह को मिले 3,77,610, कांग्रेस के भव्य बिश्‍नोई को मिले 120891 वोट, जजपा और आप के दुष्यंत चौटाला को मिले 170457 वोट। अब बृजेन्द्र सिंह 2 लाख 07 हजार 163 वोटों से आगे चल रहे हैं।

12. 52 -रोहतक लोकसभा अपडेट : भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा एक बार फिर बढ़त बनाने में कामयाब हो गए । अरविंद शर्मा को अभी तक 225084 वोट प्राप्त हुए हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 215970 वोट प्राप्त हुए हैं। अरविंद शर्मा की कुल बढ़त 9134 की हुई है

12.50 - सिरसा लोकसभा सीट अपडेट : बीजेपी  प्रत्‍याशी सुनीता दुग्गल को मिले -336634 वोट। कांग्रेस प्रत्‍याशी अशोक तंवर को - 224519 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल- 112115  वोट से आगे चल रही हैं। अशोक तंवर हार की ओर बढ़ रहे हैं।

12.48: हिसार अपडेट- बीजेपी बृजेंद्र सिंह- 390489, जेजेपी दुष्यंत चौटाला- 178231, कांग्रेस भव्य विश्नोई- 124183 वोट, बीएसपी सुरेंद्र शर्मा-28215 वोट, आइएनएलडी सुरेश कोथ-6900 वोट, बृजेन्द्र सिंह 212258 वोट से आगे चल रहे हैं। कुल वोटों की गिनती- 758725।


12.40 - हिसार अपडेट : बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह- 341817 वोट, जेजेपी प्रत्‍याशी दुष्यंत चौटाला- 153141, कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्य विश्नोई- 105042 वोट, बीएसपी सुरेंद्र शर्मा-23610 वोट, आइएनएलडी प्रत्‍याशी सुरेश कोथ-6011। अब बृजेन्द्र सिंह 188676 से आगे चल रहे हैं। वहीं कुल वोटों की गिनती- 656033 हो चुकी है।

12.30 : हिसार लोकसभा ताजा अपडेट : बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेन्द्र सिंह को मिले 327332 वोट। जेजेपी और आप प्रत्‍याशी दुष्यंत चौटाला को मिले 144516 वोट। कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई पिछड़े। अब 182816 वोटों से आगे चह रहे हैं बृजेन्द्र सिंह।

12.25 -रोहतक लोकसभा सीट : रोहतक लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा एक बार फिर बढ़त बनाने में कामयाब रहे। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा से करीब 700 वोट से आगे निकले हैं भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा। मुकाबला रोचक हो गया है।

12.20 रोहतक लोकसभा सीट : कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस आगे, दीपेंद्र हुड्डा को सात हजार की लीड
पांच राउंड की मतगणना के बाद भी लोकसभा सीट पर विजेता को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। पांच राउंड की मतगणना के बाद कभी बीजेपी तो कभी कांग्रेस प्रत्याशी एक-दूसरे पर बढ़त बनाए हुए थे। जैसे ही कोई प्रत्याशी बढ़त बनाता वैसे ही उसके समर्थक खुशी तो झूम उठते तो वहीं विपक्षी खेमे में निराशा छा जाती। कोसली विधानसभा में छह राउंड के बाद भाजपा के लिए खुशी लाई तो कांग्रेस के लिए वह निराशा बन गई। छह राउंड के बाद कोसली विधानसभा में भाजपा को 39343 व कांग्रेस को 16914 वोट मिले हैं। ओवर ऑल भाजपा प्रत्याशी को अभी तक 169811 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी को 179060 वोट मिले हैं। पांच राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा सात हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा बीएसपी प्रत्याशी किशनलाल पांचाल को 12832 और जेजेपी व आप गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप देशवाल को 8147 वोट प्राप्त हुए हैं। नोटा को भी 904 वोट मिले हैं।

12.15 बजे - हिसार लोकसभा सीट- दूसरे राउंड में हिसार लोकसभा ताजा अपडेट बीजेपी बृजेन्द्र सिंह को 285049 वोट। जेजेपी और आप प्रत्‍याशी दुष्यंत चौटाला को 125803, कांग्रेस भव्य बिश्नोई को 89557 वोट मिले हैं। बीएसपी सुरेंद्र शर्मा-20445, इनलो सुरेश कोथ -5091वोट मिले हैं। बीजेपी प्रत्‍याशी बृजेंद्र को 159246 की लीड मिल चुकी है। कुल वोटों की गिनती  548020

12.05 बजे - सिरसा लोकसभा सीट- लोकसभा क्षेत्र  सिरसा से भाजपा उम्मीदवार सुनीता दुग्गल 81343 हजार वोटों से अभी आगे चल रही है मत। अब तक दुग्‍गल को 249355 वोट मिल चुके हैं। कांग्रेस के अशोक तंवर 168012 वोट मिले हैं। वहीं इनेलो के चरणजीत को 32041 वोट मिले हैं। जेजेपी के नीर्मल मल्हड़ी 33169 वोट मिले हैं। बसपा के जनक अटवाल को 6963 वोट मिले हैं।

11.55 बजे - रोहतक लोकसभा सीट-  यहां मुकाबला सबसे रोचक बना हुआ है। कभी अरविंद शर्मा आगे हो जाते हैं तो वहीं कभी दीपेंद्र हुड्डा आगे निकल जाते हैं। बाजी कौन मार ले जाएगा यह जानने के लिए बने रहे हमारे साथ। वर्तमान में दीपेंद्र सिंह हुड्डा की लीड 11625 वोटों की हो गई है। वहीं इसपहले पहले रोहतक में भाजपा प्रत्‍याशी अरविन्द शर्मा दीपेंद्र हुड्डा से दो हजार वोटों से आगे चल रहे थे।

भिवानी महेंद्रगढ़ सीट -  इस सीट पर रूझान अनुमान के बिल्‍कुल उलट आ रहे हैं। भले ही भाजपा प्रत्‍याशी धर्मबीर का कई जगहों पर विरोध हुआ है। मगर धर्मबीर को कांग्रेस प्रत्‍याशी श्रुति चौधरी से ज्‍यादा वोट मिल रहे हैं। अब तक धर्मबीर सिंह को 81138 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्‍याशी श्रुति चौधरी को 29847 वोट मिल हैं। धर्मबीर कुल करीब 60 हजार वोटो से लीड कर रहे हैं।

थ्रीटीयर सुरक्षा के घेरे में हैं ईवीएम
सर्विस वोटर और नॉन सर्विस वोटर के पांच हजार वोट वापस प्रशासन के पास पहुंचे है। चुनाव के बाद ईवीएम को सभी विधानसभा अनुसार मतगणना केंद्र के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया था। प्रशासन ने उस स्ट्रांग रूम को सील कर दिया था। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा अ‌र्द्ध सैनिक बलों को भी लगाया गया है। थ्रीटीयर सुरक्षा के तहत किसी को वहां जाने की इजाजत नहीं है। ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को लेकए इंतजाम ऐसे किए गए हैं कि परिंदा भी पर न मार सके।


हिसार लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई अकेले ही मतगणना केंद्र पर पहुंचे। भव्‍य ने कहा जीत उनकी ही हाेगी। जनता ने उन्‍हें आशीर्वाद दिया है। इसलिए किसी प्रकार की चिंता नहीं है।


भाजपा हिसार लोकसभा सीट प्रत्‍याशी बृजेंद्र सिंह मतगणना केंद्र पर अकेले ही पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि अच्छी सुबह है। अच्छे परिणाम आएंगे। जिज्ञासा थोड़ी देर में सभी की खत्म हो जाएगी। evm  को लेकर बेईमानी की बातें की जा रही हैं। उसके बारे में टिप्पणी देना भी मैं सही नहीं मानता हूं।

विजयी जुलूस के समय देखी जाएगी कानून व्‍यवस्‍था
महाबीर स्टेडियम और पंचायत भवन के मुख्य गेट से लोग पैदल ही अंदर जा सकते हैं। घंटों चलने वाली मतगणना को लेकर 1500 से ज्यादा कर्मचारी अधिकारी ड्यूटी पर लगा दिए है जो सुबह-सुबह पहुंच गए। दूसरी तरफ, प्रशासन की तरफ से 8300 से ज्यादा सर्विस वालों से वोट करवाने के लिए मतपत्र भेजे थे। उसमें करीब पांच हजार के वह मत वापस प्रशासन के पास पहुंच गए हैं। उनकी काउंटिंग भी उसी दिन अलग से होगी। प्रशासन की तरफ से एक दिन के लिए 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है। यह मतगणना करवाने के साथ शहर में निकलने वाले विजयी जुलूस के साथ कानून व्यवस्था को देखेंगे।

राउंड वाइज बोर्ड पर लिखा जाएगा परिणाम

लोकसभा चुनाव में हर मगतणना केंद्र के अंदर एक अलग से बोर्ड लगाया गया है। इसके तहत राउंड वाइज हर प्रत्याशी को कितने वोट मिले यह उस पर लिखा जाएगा। राउंड वाइज डिटेल आने से कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशी की स्थिति को देख सकेंगे।

यहां रूट डायवर्ट, नहीं जाने की होगी इजाजत

23 मई को सुबह साढ़े पांच बजे के बाद लक्ष्मी बाई चौक और मलिक चौक से वाहनों को जाने की इजाजत नहीं है। आम आदमी के वाहनों को पुलिस की तरफ से रोक दिया गया। अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग को मधुबन पार्क के सामने रेस्ट हाउस में किया गया है। इसी प्रकार गिरी सेंटर के मतगणना केंद्र पर यदि किसी को जाना है तो वह एचएयू के चार नंबर गेट से जा सकेगा। वहीं बालसमंद की तरफ से जाने वाले वाहनों को पारिजात चौक से जाना होगा।

यह नहीं ले जा सकेंगे अंदर
मतगणना के स्थान पर किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, पेन, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर, हथियार, थैला, पिन, अंगूठी, घड़ी, कंघा, मैच बॉक्स, ब्लेड, साथ में अन्य कपड़े, बेल्ट, कड़ा, चाकू, कोई भी तरल पदार्थ इत्यादि कोई भी सामान अन्दर नहीं ले जाने दिया जाएगा। प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए है।

रोहतक में शपथ दिलाने के बाद शुरू हुई मतगणना
रोहतक में मतगणना करीब 8:30 बजे शुरू हुई। मतगणना से पहले कर्मचारियों और अधिकारियों को निष्‍पक्ष मतगणना करने की शपथ दिलाई गई। मतगणना केंद्र पर सभी पार्टियों के मतगणना अर्जेंट, चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी व पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद है । भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा और जजपा- आप गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप देशवाल मतगणना केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा 10:00 बजे के करीब मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगे। पुलिस अधीक्षक जशनदीप रंधावा ने भी मतगणना के अंदर तथा अन्य स्थानों का दौरा किया और पुलिस को सुरक्षा कड़ी रखने के निर्देश दिए ।

भाजपा प्रत्याशी डॉ अरविंद शर्मा ने कहा चुनाव परिणाम बेहतर आएंगे । भाजपा के लिए सकारात्मक खुशखबरी दोपहर बाद मिल जाएगी।  उन्होंने कहा कि  नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए  जनता ने मतदान किया था। जिसका परिणाम आज सामने आ जाएगा । उन्होंने कहा चुनाव के दौरान उन्होंने पूरी मेहनत की है और मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

पांच जगह होगी मतगणना
रोहतक में जाट संस्था के अंदर 5 जगह पर मतगणना होगी। थ्री लेयर में सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए है। अंदर सीआईएसएफ के जवान तैनात होंगे, दूसरे छोर पर आईआरबी ओर बाहर पुलिस को लगाया जाएगा। करीब एक हज़ार फ़ोर्स रहेगी। दिल्ली बाईपास से लेकर मेडिकल मोड़ तक का रास्ता बंद किया जाएगा। इस बीच अलग अलग जगह पर 11 नाके होंगे। वाहनों की पार्किंग नेकीराम कॉलेज के मैदान ओर जाट कॉलेज के पीछे की खाली जगह में होगी।

रोहतक में मतगणना की तैयारी करते हुए कर्मचारी व अधिकारी

सिरसा में कड़ी सुरक्षा

सिरसा में 5 विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना सीडीएलयू के अलग-अलग भवनों में रखी गई है। प्रत्येक भवन के बाहर नाके लगाए गए हैं तथा बिल्डिंग पर सुरक्षा घेरा सीआईएसफ का है। साथ ही हरियाणा पुलिस के प्रत्येक बिल्डिंग पर पांच जवान तैनात हैं। प्रत्येक बिल्डिंग का इंस्पेक्टर इंचार्ज है और उसके साथ दो सब इंस्पेक्टर व सशस्त्र पुलिस बल तैनात है। विश्वविद्यालय के कैंपस में ही पीसीआर व राइडर भी तैनात किए गए हैं। दोनों मेन गेट पर एएसआई व तीन पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

फतेहाबाद में यहां होगी मतगणना

फतेहाबाद के गांव भोडियाखेड़ा स्थित राजकीय महिला कालेज में मतगणना होगी। इस मतगणना केंद्र के अंदर चार विधानसभा जिसमें फतेहाबाद, टोहाना, रतिया व नरवाना क्षेत्रों की मतगणना होगी। मतगणना केंद्र में थ्री लेयर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। अंदर झारखंड की सशस्त्र पुलिस को कमान दी गई है। वहीं बाहर दूसरे जिलों से आई पुलिस व मुख्य गेट पर स्थानीय पुलिस की सुरक्षा है। वहीं मतगणना केंद्र के चारों तरफ सात नाके लगाये गए है। मतगणना के दौरान पार्किंग का स्थान खेल स्टेडियम बनाया गया है। इसके अलावा कालेज के बाहर एचएसवीपी की कई एकड़ जगह खाली पड़ी है। बिना पहचान पत्र के किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

झारखंड के सशस्त्र पुलिस के जवान : 200

बाहर से पुलिस कर्मचारी : 200

स्थानीय पुलिस कर्मचारी : 100

एसपी : 1

डीएसपी: 4

भिवानी में भी किया गया रुट डायवर्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को मतगणना केंद्र बनाया गया है। जहां पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना की जाएगी। इसके लिए पुलिस द्वारा निर्वाचन आयोग के आदेश पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। सुरक्षा के मद्देनजर 300 पुलिस कर्मचारी व एक पैरामिल्ट्री कंपनी तैनात की गई है। मतगणना केंद्र के दोनों तरफ के रोड पर 23 मई सुबह 5 बजे से शाम बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। केवल निर्वाचन आयोग से अनुमति प्राप्त अधिकारियों व प्रत्याशियों के वाहन ही नाके से आगे आ पाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था का मंगलवार दोपहर को रोहतक रेंज आईजी संदीप खिरवर व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने जायजा लिया।

झज्‍जर-बहादुरगढ़ में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

बृहस्पतिवार को झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के मद्देनजर भारी वाहनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। भारी वाहनों को डाइवर्ट करने के लिए झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं। झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर राशलवाला चौक तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। 23 मई को वाहनों के मार्ग परिवर्तन व यातायात एवं शांति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के मध्येनजर 10 विशेष सुरक्षा नाके लगाए गए हैं। विशेष सुरक्षा नाकों पर तैनात पुलिस जवानों द्वारा भारी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों की तरफ मोड़ दिया है।

पीसीआर व राइडर्स भी लगातार झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर गश्त पर तैनात रहेंगे। कॉलेज की तरफ आने वाले हल्के वाहनों के लिए मतगणना केंद्र के आसपास अलग-अलग 4 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिनमें झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर स्थित कैमल गढ़ रोड पर केंद्रीय विद्यालय का खेल ग्राउंड , बहुतकनीकी संस्थान झज्जर का ग्राउंड, मॉडल स्कूल झज्जर के खेल का मैदान तथा नेहरू कॉलेज के स्टाफ के लिए बनी पार्किंग आदि शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.