हरियाणा के स्कूलों में हाई-टेक होगी पढ़ाई, छात्र सीखेंगे रोबोटिक्स और 3D प्रिंटिंग; अलग से लगेगा पीरियड
हिसार के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों को रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग और डिजाइन थिंकिंग में प्रशिक्षित ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
कक्षा 6-10 के छात्रों को रोबोटिक्स-3डी प्रिंटिंग प्रशिक्षण।
अटल लैब में 35 सत्रों द्वारा विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग।
डीपीसी द्वारा प्रशिक्षण की मासिक निगरानी और रिपोर्टिंग।
जागरण संवाददाता, हिसार। सरकारी स्कूल के कक्षा 6 से 10वीं के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स-3डी प्रिंटिंग व डिजाइन थिकिंग विषयों में ट्रेंड किया जाएगा। इसके लिए 35 सत्र स्कूलों में लगाया जाएगा। जिनमें निजी कंपनी के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को ट्रेंड करेंगे।
जैसे ही ट्रेनिंग पूरी होगी तो संबंधित स्कूल के मुखिया शपथ पत्र भी जमा करवाएंगे, जिसमें वे डीपीसी को आश्वस्त करेंगे कि उनके स्कूल में विद्यार्थियों को ट्रेनिंग मिल चुकी है। उपरोक्त विषयों की ट्रेनिंग स्कूलों में स्थापित अटल लैब में दी जाएगी। इसके अलावा डीपीसी की भूमिका भी तय कर दी गई है। वे ट्रेनिंग की मानिटरिंग से लेकर रिपोर्ट पर नजर रखेंगे। उन्हें अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजनी होगी।
हर 30 दिन में डीपीसी को करना होगा रिपोर्ट
गुरुग्राम स्थित हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आदेश दिए है कि ट्रेनिंग की रिपोर्ट हर 30 दिन के अंदर डीपीसी को भेजनी होगी। जिसमें वे देखेंगे कि ट्रेनिंग में डिजाइन थिंकिंग, इलेक्ट्रानिक्स, एआई, 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स विषयों पर क्या-क्या विद्यार्थियों को सीखाया है। डीपीसी चाहे तो ट्रेनिंग के दौरान जाकर विद्यार्थियों से प्रेक्टिकल तौर पर विधि पूछ सकता है। साथ ही सवाल-जवाब भी कर सकता है।
दिनचर्या में शामिल करना होगा ट्रेनिंग पीरियड
गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी की ओर से आदेश दिए है कि उपरोक्त ट्रेनिंग सत्र को स्कूल टाइमिंग की दिनचर्या में शामिल करना होगा। अर्थात एक पीरियड शामिल करना होगा। ताकि विद्यार्थियों व स्टाफ को पता रहें कि ट्रेनिंग सत्र कितने समय का है और कब शुरु और कब खत्म होगा। ताकि अन्य विषयों का पीरियड भी प्रभावित न हो।
हमें गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी से पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें विद्यार्थियों को डिजाइन थिंकिंग, इलेक्ट्रानिक्स, एआई, 3डी प्रिंटिंग और रोबोटिक्स विषयों पर जानकारी दी जाएगी। बीईओ को पत्र जारी कर दिए गए है। -रामरतन, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
