हिसार में असिस्टेंट मैनेजर की मौत मामले में 36 दिन बाद पत्नी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
हिसार में बालसमंद नहर में असिस्टेंट मैनेजर विनय का शव मिलने के 36 दिन बाद पुलिस ने उनकी पत्नी शालू ...और पढ़ें
-1790969555092_m.webp)
हिसार में पति की मौत मामले में 36 दिन बाद पत्नी गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
असिस्टेंट मैनेजर विनय का शव बालसमंद नहर में मिला था।
मृतक की पत्नी शालू को 36 दिन बाद हिसार से गिरफ्तार किया।
पत्नी पर विनय को परेशान करने का आरोप, आत्महत्या का कारण।
जागरण संवाददाता, हिसार। बालसमंद नहर में असिस्टेंट मैनेजर विनय का शव मिलने के 36 दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को मृतक की पत्नी शालू को गिरफ्तार कर लिया है। घटनाक्रम के बाद से पुलिस मृतक की पत्नी की तलाश कर रही थी। उपरोक्त मामले में हाई कोर्ट व सेशन कोर्ट ने मृतक की पत्नी शालू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की थी।
जिसके बाद से पुलिस की तरफ से हलचल तेज हो गई। शुक्रवार शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी शालू अग्रोहा में है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर पत्नी शालू को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि डिफेंस कालोनी निवासी विनय कुमार आजाद नगर स्थित एसबीआई की ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह शादीशुदा था। दो बेटी व एक बेटे का पिता था। 25-26 अगस्त की रात करीब दो बजे विनय अपनी क्रेटा कार लेकर कैमरी रोड पर बालसमंद नहर के पास पहुंचा। वहां पर कार खड़ी की। समीप ही एक दुकानदार को कार की चाबी दी। उसके बाद नहर में छलांग लगा दी।
विनय को पत्नी शालू करती थी परेशान
वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि विनय को पत्नी शालू परेशान करती थी। कई बार पत्नी को समझाया गया। लेकिन वह नहीं मानी, जिससे परेशान होकर विनय ने बालसमंद नहर में कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले में बीते तीन दिन के अंतराल में हाई कोर्ट व सेशन कोर्ट ने भी पत्नी शालू की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है।
