हिसार में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम तेज, तहबाजारी टीम ने पड़ाव क्षेत्र में तीन दुकानदारों के सामान किए जब्त
हिसार नगर निगम की तहबाजारी टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान पड़ाव ...और पढ़ें

हिसार में अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम तेज (फाइल फोटो)
HighLights
नगर निगम की तहबाजारी टीम ने अभियान चलाया।
पड़ाव क्षेत्र में दो-तीन दुकानदारों का सामान जब्त।
कई प्रमुख बाजारों और मार्गों से अतिक्रमण हटाया।
जागरण संवाददाता, हिसार। शहर की सड़कों और बाजारों को अतिक्रमण के शिकंजे से मुक्त कराने के लिए नगर निगम की मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है। निगम की तहबाजारी टीम ने वीरवार को शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों और मार्गों पर अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थान पर रखा दुकानदारों का सामान हटवाया गया, वहीं पड़ाव क्षेत्र में दो से तीन दुकानदारों का सामान जब्त भी किया गया। वीरवार को पड़ाव चौक से अभियान की शुरुआत की।
यहां से वाल्मीकि चौक तेलियान पुल तक सड़क के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक स्थान पर सामान न रखने की हिदायत दी। नियमों की अनदेखी करने वाले दो से तीन दुकानदारों का सामान निगम की टीम ने जब्त कर लिया।
इसके बाद निगम की टीम रेलवे स्टेशन रोड, पोस्ट आफिस रोड, बाली जी मार्केट, सुभाष मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट, राजगुरु मार्केट और पूजा मार्केट पहुंची। यहां दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर फैलाए गए सामान को हटवाया गया। तलाकी गेट से श्मशान भूमि रोड तथा बस स्टैंड से सिरसा चुंगी तक भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
बाजारों में भी पहुंची निगम की टीम
