Move to Jagran APP

HTET result 2019 : हिसार और झज्जर रहे अव्वल, पहली बार पुरुषों ने रिजल्‍ट में मारी बाजी

पहली बार एचटेट में पुरुषों ने बाजी मारी और महिलाओं से अच्‍छे अंक हासिल किए हैं। कुल 21 हजार 958 अभ्‍यर्थियों ने ही परीक्षा पास की है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 11:58 AM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 11:58 AM (IST)
HTET result 2019 : हिसार और झज्जर रहे अव्वल, पहली बार पुरुषों ने रिजल्‍ट में मारी बाजी
HTET result 2019 : हिसार और झज्जर रहे अव्वल, पहली बार पुरुषों ने रिजल्‍ट में मारी बाजी

भिवानी, जेएनएन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणामों में इस बार झज्जर व हिसार जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं यमुनानगर फिसड्डी साबित हुआ है। मेजबान भिवानी की स्थिति भी पहले पांच जिलों में रही है। 16 और 17 नवंबर को हुई एचटेट परीक्षा में तीनों लेवल का परिक्षा परिणाम भिवानी शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दिया है। रिजल्‍ट चेक करने के लिए आप भिवानी बोर्ड की साइट www.bseh.org.in सर्च कर सकते हैं। वहीं इस बार पहली बार एचटेट में पुरुषों ने बाजी मारी और महिलाओं से अच्‍छे अंक हासिल किए हैं। करीब दो लाख से भी ज्‍यादा अभ्‍यर्थियों ने परीक्षा दी थी इसमें से 21 हजार 958 ने ही परीक्षा पास की है।

loksabha election banner

ये रही जिला वाइज परिणाम फीसद

जिला         एचटेट लेवल 1       लेवल-2     लेवल-3

हिसार                   10.22    12.32        5.10

झज्जर                   11.24     11.44        4.41

भिवानी                  10.40    10.00       5.02

सोनीपत                 10.38      11.36        4.07

चरखी दादरी           10.90    11.03       3.58

फरीदाबाद              8.85     8.08        3.74

फतेहाबाद              9.70     12.91        4.91

गुरुग्राम                  6.78     8.59         4.15

जींद                      9.92     11.92        4.54

कैथल                   10.36     12.34        4.42

करनाल                  7.11      09.55        3.31

कुरुक्षेत्र                  6.75      11.57        4.92

महेन्द्रगढ़                9.97      8.95         3.77

पलवल                   8.65      7.72         2.60

पंचकुला                 7.53     9.99         3.51

पानीपत                 7.09      12.29        4.19

रेवाड़ी                   9.02      8.72        3.52

रोहतक                10.37     11.04        4.49

सिरसा                 10.09      11.64        4.17

अंबाला                4.90     8.75        3.86

नूंह                     6.61       7.99         2.34

यमुनानगर            4.31      7.40       2.87

अन्य राज्य            16.02    12.84        4.65

पहली बार पुरुषों ने मारी बाजी, पीआरटी का 9.79, टीजीटी का 10.76 व पीजीटी का 4.23 फीसद रिजल्‍ट

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 16-17 नवंबर, 2019 को आयोजित की गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम बृहस्पतिवार शाम 6 बजे बोर्ड की वेबसाइट एवं बोर्ड मोबाइल एप पर डाल दिया गया है।  इस परीक्षा में लेवल-1 (पीआरटी) के कुल 9.79 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) के कुल 10.76 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) की कुल 4.23 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं।

बोर्ड मुख्यालय पर संयुक्त रूप से एक पत्रकारवार्ता में बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर ङ्क्षसह तथा सचिव राजीव प्रसाद ने  बताया कि इस परीक्षा में कुल 2,61,574 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें 81,865 पुरुष, 1,79,705 महिलाएं एवं 04 ट्रांसजेंडर शामिल थे।

लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में कुल 78,879 परीक्षार्थी बैठे। इनमें 25,442 पुरुषों में से 3476 एवं 53,435 महिलाओं में से 4243 उत्तीर्ण हुई। इसके अलावा 02 ट्रांसजेंडर में से 01 उत्तीर्ण रहा। उन्होंने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 13.66 एवं महिलाओं अभ्यर्थियों का 7.94 प्रतिशत रहा

बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में कुल 1,00,047 अभ्यर्थि बैठे थे। इनमें 29,395 पुरुषों में से 4003 एवं 70,652 महिलाओं में से 6764 उत्तीर्ण हुई। उन्होंने बताया कि पुरुष अभ्यार्थियों का पास प्रतिशत 13.62 एवं महिलाओं अभ्यर्थियों का 9.57 प्रतिशत रहा। इसके अलावा लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में कुल 82,648 अभ्यर्थी बैठे, जिनमें 27,028 पुरुषों में से 1276 एवं 55,618 महिलाओं में से 2219 उत्तीर्ण हुईं। इसके अलावा 02 ट्रांसजेंडर में से 01 उत्तीर्ण रहा। उन्होंने बताया कि पुरुष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 4.72 एवं महिलाओं अभ्यार्थियों का 3.99 प्रतिशत रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.