विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT-JEE पेपर लीक करने की साजिश बेनाकाब, झज्जर-सोनीपत से दबोचे गए दो शातिर; हिसार SIT की बड़ी कार्रवाई 

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:00 AM (IST)

हिसार में मई 2026 की IIT JEE एडवांस्ड परीक्षा में पेपर लीक के प्रयास मामले में SIT ने दो आरोपियों, परमजीत और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है।

IIT-JEE पेपर लीक करने की साजिश बेनाकाब। एआई की मदद से फोटो बनाई गई है

IIT-JEE पेपर लीक करने की साजिश बेनाकाब। एआई की मदद से फोटो बनाई गई है

HighLights

  1. मई 2026 IIT JEE एडवांस्ड पेपर लीक प्रयास का मामला।

  2. हिसार में SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  3. परमजीत रिमांड पर, सुरेंद्र को भेजा गया जेल।

जागरण संवाददाता, हिसार। मई 2026 में आयोजित की गई आइआइटी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के दौरान पेपर लीक करवाने के प्रयास मामले में गठित की गई एसआइटी ने दो आरोपितो को गिरफ्तार किया। टीम ने इस संबंध में झज्जर जिला के परमजीत और सोनीपत के रहने वाले सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों पर चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित एक शिक्षण संस्थान में आयोजित परीक्षा के दौरान पेपर लीक करवाने के प्रयास का आरोप है।

पुलिस ने इस संबंध में 17 मई को केस दर्ज किया था। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरेापित सुरेंद्र को जेल भेज दिया और परमजीत को रिमांड पर लिया है। परीक्षा लीक करवाने के प्रयास का मामला उजागर होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया था। डीएसपी के नेतृत्व ने टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

और हो सकती है गिरफ्तारी

टीम के लगातार प्रयासों से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपित सुरेंद्र और परमजीत ने बताया कि दोनों ने मिलकर परीक्षा का पेपर लीक करवाने का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस पेपर लीक करने के प्रयास की कड़ियों को जोड़ रही है। अभी इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।