Move to Jagran APP

हिदी भाषा हिदूस्तान की जान, हमें गर्व होना चाहिए: अशोक बंसल

श्रीकृष्ण प्रणामी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिदी दिवस पर चित्रकारी व काव्य पाठ का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 11:26 PM (IST)
हिदी भाषा हिदूस्तान की जान, हमें गर्व होना चाहिए: अशोक बंसल
हिदी भाषा हिदूस्तान की जान, हमें गर्व होना चाहिए: अशोक बंसल

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर:

loksabha election banner

श्रीकृष्ण प्रणामी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिदी दिवस पर चित्रकारी व काव्य पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अशोक बंसल और प्राचार्य राकेश सिहाग ने संयुक्त रुप से किया जबकि अध्यक्षता सांस्कृतिक विभाग प्रमुख प्रोमिला बिश्नोई ने की। कार्यक्रम में छात्र मोहित ने हिदी की दुर्दशा का वर्णन करते हुए अंग्रेजी पर तीखे कटाक्ष किए तो छात्रा वर्षा ने हिदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज विश्व में बोली जाने वाली सभी भाषाओं में सबसे विस्तृत भाषा हिदी है। छात्रा जिया ने कहा कि हिदी में सम्मान देने के लिए जितने शब्द है उतने शब्द अन्य किसी भाषा में नहीं मिलते। वहीं मनीषा ने हिदी को आमजन की भाषा बताते हुए इसे तरक्की की प्रथम सीढ़ी बताया। विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए निदेशक अशोक बंसल ने कहा कि हंदी भाषा हिदूस्तान जान इसलिए हमें इस पर गर्व करना चाहिए वहीं प्राचार्य राकेश सिहाग ने हिदी के उद्गम से लेकर इसके विस्तार पर पूर्ण जानकारी दी। चित्रकारी प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में रिवंकल प्रथम, सलोनी, प्रतिभा व मुस्कान द्वितीय, कनिष्ठ वर्ग में अमित प्रथम, सत्यदीप व दीपिका द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में किरण प्रथम व साक्षी गोयल द्वितीय रही। काव्य पाठ में वरिष्ठ वर्ग में वर्षा ने प्रथम तथा मनीषा ने द्वितीय जबकि कनिष्ठ वर्ग में मोहित ने प्रथम तथा जिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मंच का संचालन प्रध्यापिका सिमरन गोयल ने किया। इस मौके पर अनिता शर्मा, प्रोमिला बिश्नोई, सिमरन गोयल, शर्मिला, हिना सहित सभी स्टॉफ सदस्य मौजूद रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.