हिसार में हेरोइन-चिट्टा बरामद, मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आदमपुर पुलिस ने 11.76 ग्राम हेरोइन-चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
-1790422547329_m.webp)
हेरोइन-चिट्टा तस्कर गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो
HighLights
आदमपुर पुलिस ने हेरोइन-चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को पकड़ा।
सप्लायर प्रदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, फिर जेल भेजा।
हिसार पुलिस नशे की सप्लाई चेन पर पैनी नजर रख रही है।
संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर पुलिस ने 11.76 ग्राम हेरोइन-चिट्टा बरामदगी के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आदमपुर थाना प्रभारी हरीश चंद्र ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नशाखोरी की रोकथाम एवं अपराध की जांच के दौरान गांव सदलपुर निवासी सिकंदर को काबू किया गया था।
नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 11.76 ग्राम हेरोइन-चिट्टा बरामद हुआ था। थाना आदमपुर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आदमपुर पुलिस ने नशे की सप्लाई से जुड़े मुख्य सप्लायर गांव सदलपुर निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित प्रदीप को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
नशे की सप्लाई चेन पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों के लिए हिसार में कोई जगह नहीं है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के मामलों में पुलिस केवल नशा बरामद करने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नशे की सप्लाई के स्त्रोत और उससे जुड़े लोगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
