सावधान! हरियाणा के 18 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज वर्षा, अलर्ट जारी
हरियाणा में मौसम में बदलाव के चलते अगले कुछ दिनों तक तेज वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें
-1791999052141_m.webp)
हरियाणा में आज बारिश होगी। फाइल फोटो
HighLights
हरियाणा में तेज वर्षा का ऑरेंज, यलो अलर्ट जारी।
नौ जिलों में ऑरेंज, नौ में यलो अलर्ट रहेगा।
40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में फिर से मौसम में बदलाव हो रहा है। आने वाले कुछ दिन तक तेज वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया। प्रदेश के नौ जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में यलो अलर्ट रहेगा।
इसके साथ ही 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वर्षा की चेतावनी के साथ ही अब मंडियों में पहुंची फसल पर भी खतरा मंडरा रहा है। अभी तक खुले में फसल पड़ी हुई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव के साथ ही हवाएं बदल रही हैं। इसके चलते पूरे प्रदेश में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में भी अंतर हो सकता है।
पिछले दो दिन से तापमान में उछाल आया है लेकिन वर्षा होने से यह फिर से नीचे गिर सकता है। वहीं मंडियों में पड़ी फसल पर भी वर्षा का खतरा मंडरा सकता है।
ऑरेंज अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत व रोहतक।
यलो अलर्ट: जींद, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।
