Move to Jagran APP

बारिश से धान और कपास की फसलों में भारी नुकसान, किसान परेशान, जानें कब मिलेगी राहत

हरियाणा राज्य में पिछले तीन दिनों में 21 सितम्बर से 23 सितम्बर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 10 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 12 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2022 11:45 AM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 11:45 AM (IST)
बारिश से धान और कपास की फसलों में भारी नुकसान, किसान परेशान, जानें कब मिलेगी राहत
मानसून की वापसी में भी वर्षा कर सकती है परेशान।

हिसार, जागरण संवाददाता। हरियाणा में मानसूनी हवाएं 26 सितंबर से परिवर्तित होंगी। इस दौरान वर्षा रुकेगा और मौसम खुश्क रहेगा। मगर दक्षिण पश्चिम मानसून वापस जाते हुए फिर से किसानों की चिंता बढ़ा सकता है। क्योंकि सितंबर के आखिरी दिनों में मानसूनी हवाएं वापस लौटते हुए फिर से हरियाणा में वर्षा कर सकती है। 28, 29 और 30 सितंबर को मानसून की वापसी होगी। हरियाणा के साथ राजस्थान में भी वर्षा होने की संभावना है। यह वर्षा सरसों जैसी फसल के लिए तो ठीक है मगर अगैती के धान और कपास की फसल में नुकसान कर रही है।

loksabha election banner

26 को मिलेगी वर्षा से राहत, मानसून सीजन में 10 प्रतिशत कम हुई वर्षा 

गौरतलब है कि हरियाणा के 10 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 12 जिलों में अब तक  सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। सब से कम बारिश वाले जिले अम्बाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकुला, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, नूंह, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिलों में दर्ज की गई है।

पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं के आने के प्रभाव से हरियाणा राज्य में पिछले तीन दिनों में 21 सितम्बर से 23 सितम्बर के दौरान राज्य के  ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। दक्षिण पश्चिम मानसून के 30 जून के प्रवेश से लेकर 23 सितम्बर  के दौरान हरियाणा राज्य में 381.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (423.2 मिलीमीटर) से 10 प्रतिशत कम दर्ज हुई है। 

25 सितंबर के बाद बदलेगा मौसम 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि 26 सितम्बर से 28 सितंबर तक हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बंगाल की तरफ से नमी वाली हवाओं तथा पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से राज्य में 25 सितम्बर तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तरी जिलों  (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु दक्षिण व पश्चिमी जिलों में दक्षिण क्षेत्र के जिलों  (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी) में कहीं कहीं बुंदाबांदी व हल्की बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.