Move to Jagran APP

Weather update: नौतपा में भट्ठी बना हरियाणा, प्रचंड गर्मी से बुरा हाल, 47 डिग्री पर तापमान

हरियाणा में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। राज्‍य में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हालात यह हैं कि एसी और कूलर भी फेल हो गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 31 May 2019 12:00 PM (IST)Updated: Fri, 31 May 2019 05:58 PM (IST)
Weather update: नौतपा में भट्ठी बना हरियाणा, प्रचंड गर्मी से बुरा हाल, 47 डिग्री पर तापमान
Weather update: नौतपा में भट्ठी बना हरियाणा, प्रचंड गर्मी से बुरा हाल, 47 डिग्री पर तापमान

हिसार/पंचकूला,जेएनएन। नौतपा में हरियाणा की हालत भट्ठी जैसी हो गई है। प्रचंड गर्मी के कारण हरियाणा की हालत गम्र तवे जैसी हो गइ्र है। प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ाें ने लोगों की हालत बुरी कर दी है। राज्‍य में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। हालत यह है कि सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़े शुरू हो जाते हैं और लोगों का घर से निकलना म ने लोगों को घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। भीषण गर्मी के कारण कूलर, पंखे के साथ-साथ एसी भी जवाब दे  गए हैं। लोग दिन के समय अपने घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने में परहेज करते रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से राहत की कोई उम्‍मीद नहीं है। 

loksabha election banner

पिछले पांच वर्षों से हर बार 20 मई से 10 जून के बीच आग उगलता है सूर्य

भीषण गर्मी के चलते हुए स्कूलों की छूट्टियां घोषित कर दी गई हैं। ज्योतिष के अनुसार चंद्र के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से चंद्र के प्रभाव क्षीण हो जाते हैं और यह स्थिति 9 दिन तक रहती है। इससे धरती पर गर्मी बढ़ जाती है। नौतपे में नौ दिनों तक सूर्य धरती के करीब रहता है, जिसके कारण खूब गर्मी पड़ती है। कहा जाता है कि इन नौ दिनों में जितनी अधिक गर्मी पड़ती है, इसके बाद उतनी ही ज्यादा बारिश होती है।


राज्‍य में सबसे अधिक तापमान नारनौल में दर्ज किया गया है। नारनौल में तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। हिसार में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में भी गर्मी ने पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 29 मई 2014 को 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नारनौल में 46.9 डिग्री और हिसार में 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

रेवाड़ी में तीन साल के बाद मई के महीने में अधिकतम तापमान उछाल मारता हुआ 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। फरीदाबाद में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां भी तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।  करनाल में अधिकतम तापमान बढ़कर 44.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक और गर्मी की मार बढ़ेगी। इधर जिला प्रशासन की ओर से भी एडवाइजरी जारी कर दी गई है। लू से बचाव के लिए तौर-तरीके भी लोगों को बताए जा रहे हैं। चरखी दादरी में तापमान 45, सिरसा में 46 डिग्री, फतेहाबाद में 45 डिग्री और रोहतक में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

वहीं, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम 4 जून तक आमतौर पर खुश्क व गर्म रहेगा। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी हाेना संभव है। जिसके कारण कहीं-कहीं बीच-बीच में हल्के बादल छाने की भी संभावना है। दूसरी तरफ, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 46 डिग्री को भी पार कर जाएगा।
--------------
ज्‍योतिषियों के अनुसार, चंद्र के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से चंद्र से पृथ्वी को नहीं मिलती राहत
ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र का अधिपति ग्रह चंद्रमा और देवता ब्रह्मा है। सूर्य ताप, तेज का प्रतीक है, जबकि चंद्र शीतलता का। चंद्र से धरती को शीतलता प्राप्त होती है। सूर्य जब चंद्र के नक्षत्र रोहिणी में प्रवेश करता है तो इससे वह उस नक्षत्र को अपने पूर्ण प्रभाव में ले लेता है। जिस तरह कुंडली में सूर्य जिस ग्रह के साथ बैठ जाए, वह ग्रह अस्त हो जाता है। उसी तरह चंद्र के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से चंद्र के प्रभाव क्षीण हो जाते हैं, यानी पृथ्वी को शीतलता प्राप्त नहीं हो पाती। इस कारण ताप अधिक बढ़ जाता है।

समुद्र उच्च दबाव वाला क्षेत्र होता है, इसलिए मिलते हैं अच्छी बारिश के संकेत
विज्ञान ज्योतिष से इतेफाक नहीं रखता। लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर आती है। इस कारण तापमान बढ़ता है। अधिक गर्मी के कारण मैदानी क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है, जो समुद्र की लहरों को आकर्षित करता है। इस कारण ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ती है। चूंकि समुद्र उच्च दबाव वाला क्षेत्र होता है, इसलिए हवाओं का यह रूख अच्छी बारिश का संकेत देता है।
---------------------------
20 मई से 10 जून के बीच होता है नौतपा
पिछले 5 वर्षों का आंकड़ा बताता है कि नौतपा अधिकतर 20 मई से 10 जून के बीच ही होता है। पिछले पांच वर्षों में इन दिनों में ही तापमान सबसे अधिक रहा है। वर्ष 2015 से 2019 तक मई महीने की बात करें तो अब तक का सबसे अधिक तापमान 22 मई 2016 को 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं जून महीने में  पिछले 5 वर्षों में अधिकतम तापमान 5 जून 2017 को 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
----------------------------

गर्मी में क्‍या करें

  • ठंडी जगहों पर रहने की कोशिश करें।
  • तेज धूप में छाते का प्रयोग करें।
  • ढीले व सूती कपड़े विशेषत: सफेद रंगे के कपड़े पहने।
  • सिर पर सूती कपड़े का हैट या पगड़ी रखें।
  • दोपहर 12 से 3 बजे तक शारीरिक गतिविधि करने से परहेज करें।
  • पानी प्रचुर मात्रा में पिएं। दूध की कच्ची लस्सी व ग्लूकोज वाटर ले सकते हैं।

क्या ना करें

  • शरीर पर सूर्य की पडऩे वाली सीधी धूप से दूर रहें।
  • गहरे व काले रंग के वस्त्र ना पहनें।
  • लू से प्रभावित व्यक्ति को ठंडी जगह पर ले जाने में देरी ना करें।
  • प्रभावित व्यक्ति के शरीर व माथे पर गर्म पानी से भीगा सोखने वाला वस्त्र ना रखें।
  • बाजार में बिकने वाले खुले व गले-सड़े फलों का प्रयोग ना करें।
  • बर्फ से बनने वाली कुल्फी के प्रयोग से परहेज करें।

--------

शहरों में तापमान

(डिग्री सेल्सियस में)

नारनौल: 46.9

गुरुग्राम: 46.8

हिसार: 46

सिरसा में 46 डिग्री

रेवाड़ी : 46.0

सोनीपत: 45.4

फरीदाबाद : 45.0

नूंह: 45.0

पलवल : 45.0

फतेहाबाद : 45.0

हिसार में पिछले 5 वर्षों का मई माह का अधिकतम तापमान 

19 व 23 मई 2015-   43.9  डिग्री सेल्सियस
22 मई 2016-           46.7 
डिग्री सेल्सियस
27 मई 2017-           45     डिग्री सेल्सियस
 30 मई 2018-         45.6    डिग्री सेल्सियस
31 मई 2019-          45   
डिग्री सेल्सियस।
--------------------------
हिसार में पिछले 4 वर्षों का जून माह का अधिकतम तापमान

9 व 20 जून 2015   - 43
डिग्री सेल्सियस
7 जून 2016          -  43.7 डिग्री सेल्सियस
5 जून 2017         -  45.8 डिग्री सेल्सियस
2 जून 2018       -    44.9 डिग्री सेल्सियस।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.