¨पक हेल्थ मिशन में बेटियों को सिखाए सुरक्षा के गुर
जागरण संवाददाता, हिसार : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से बेटी की सुरक्षा को लेकर ए
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 12:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, हिसार : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से बेटी की सुरक्षा को लेकर एफसी स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को ¨पक हेल्थ मिशन के तहत बीमारियों से सुरक्षा के गुर सिखाए। एफसी स्कूल में सुबह नौ बजे इस मिशन की शुरुआत हुई। इसके तहत 9 से 15 वर्ष की आयु की लड़कियों में एनीमिया से बचने के उपाय बताए गए। इसके अलावा लड़कियों के रक्त की जांच की गई। लड़कियों में हीमोग्लोबिन की कमी पाए जाने पर उन्हें दवा व आवश्यक परामर्श दिया गया। इसके अलावा लड़कियों को एजुकेशन के बारे में भी जागरूक भी किया गया। वहीं गुड व बैड टच के बारे में भी लड़कियों को बताया गया। आइएमए की वुमेन ¨वग की तरफ से डा. अनिशा जैन व डा. दीप्ति जैन मिशन ¨पक हेल्थ का कोआर्डिनेशन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें