एक हजार किलोमीटर दौड़ेंगीं एचएयू की छात्राएं और अध्यापिकाएं
जागरण संवाददता हिसार : चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के होम साइंस कालेज के पारिवारिक संसा
जागरण संवाददता हिसार : चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के होम साइंस कालेज के पारिवारिक संसाधन प्रबंधन विभाग की तरफ से स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। होम साइंस कालेज की डीन डा. बिमला ढांडा ने इस दौड़ में शामिल छात्राओं, प्राध्यापिकाओं और महिला कर्मचारियों को दौड़ के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर डा. बिमला ढांडा ने कहा कि दौड़ एक ऐसी एक्सरसाइज है जो निशुल्क है। इसमें किसी मशीन या उपकरण की आवश्यकता नहीं। इसके फायदे केवल दौड़ के समय ही नहीं, बल्कि जीवनभर रहते हैं। इसलिए यदि महिलाएं अपने आपको स्वस्थ और फिट रखना चाहती हैं तो उन्हें इसे अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना चाहिए। मेजबान विभाग की अध्यक्ष डा. किरण ¨सह ने बताया कि इसमें 20 छात्राएं, प्राध्यापिकाएं एवं महिला कर्मचारी एकसाथ रोजाना 5 किलोमीटर दौड़कर 10 दिनों में 1000 किलोमीटर की दौड़ पूरी करेंगी। कार्यक्रम की समाप्ति 2 फरवरी को होगी। उन्होंने बताया कि इस दौड़ में किलोमीटर रिकॉर्ड करने के लिए रनकीपर एप प्रयोग किया जा रहा है। डा. किरण ¨सह के अनुसार स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में स्वस्थ भोजन, योग, सत्र, जुम्बा और एरोबिक कक्षाओं पर व्याख्यान होंगे और एचबी, बीएमआर, कोलेस्ट्रोल स्तर आदि की लगातार निगरानी होगी। स्वस्थ छात्र व कर्मचारी को पदक व प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।