कृषि के आधुनिक ज्ञान के लिए ताईवान जाएंगे एचएयू के विद्यार्थी, संयुक्त डिग्री कार्यक्रम होंगे शुरू
जागरण संवाददाता, हिसार : ताईवान सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर भारतीय विश्वविद्यालयों के कु
जागरण संवाददाता, हिसार : ताईवान सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर भारतीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ के नेतृत्व में 19 जून, 2018 को ताईवान का दौरा किया। कुलपति प्रो. केपी ¨सह ने भारतीय कृषि विश्वविद्यालयों का ताईवान-भारत अध्यक्ष फोरम-2018 में सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व किया।
एचएयू और ताईवान के नेशनल चंग चेंग विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान में एक दूसरे को सहयोग देंगे। इसके लिए इन दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अनुबंध हुआ है। इस अनुबंध के तहत हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के युजी व पीजी के छात्र ताईवान जा सकेंगे व ताईवान विश्वविद्यालय के साथ छात्रों के लिए दोहरी व संयुक्त डिग्री कार्यक्रम शुरू किए जाएगे। हरियाणा के प्रगतिशील किसान ताईवान की कृषि की आधुनिक तकनीक का ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। इसी प्रकार ताईवान किसान हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की तकनीकों के बारे में ज्ञान हासिल कर सकेंगे। कुलपति प्रो. केपी ¨सह और नेशनल चंग चेंग विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डा. झैंग-हुआ फोंग ने ताईवान में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस दौरे का सारा खर्च ताईवान के शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया गया।
जमप्र्लाज़्म और प्रजनन सामग्री का होगा आदान-प्रदान -
प्रो. केपी ¨सह के अनुसार दोनों विश्वविद्यालयों के कृषि अनुसंधान और प्रशिक्षण की प्रगति के समान उद्ेश्यों से प्रेरित होकर मिलकर कार्य करने के लिए यह अनुबंध किया गया है। इस अनुबंध के अंतर्गत वैज्ञानिकों छात्रों, किसानों, और प्रौद्योगिकीविदों का आदान-प्रदान; पारस्परिक हित के जमप्र्लाज़्म और प्रजनन सामग्री का आदान-प्रदान सहित वैज्ञानिक साहित्य, सूचना व पद्धति और सामान रूचि के कार्यक्रम में उपलब्ध सुविधाओं के आदान-प्रदान पर सहमति हुई है।