Move to Jagran APP

अभी और बढ़ेगी ठंड, आज से बदलेगी हवा की दिशा, पहाड़ों से मैदानों की तरफ बहेगी

दिन का तापमान सामान्य और रात का तापमान और गिरने की संभावना। एक दिसंबर को फिर बदलेगा मौसम दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 12:45 PM (IST)Updated: Fri, 29 Nov 2019 02:27 PM (IST)
अभी और बढ़ेगी ठंड, आज से बदलेगी हवा की दिशा, पहाड़ों से मैदानों की तरफ बहेगी
अभी और बढ़ेगी ठंड, आज से बदलेगी हवा की दिशा, पहाड़ों से मैदानों की तरफ बहेगी

हिसार, जेएनएन। दो दिन प्रदेश में रूक-रूक बारिश जारी है। गुरुवार को आसमान में बादल छाने और हलकी बारिश से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मगर रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। उत्तर-पूर्वी हवा चलने से लोगों को ठंडक महसूस हुई। मगर शुक्रवार को हवा की दिशा बदलने से मौसम भी करवट लेगा। शुक्रवार को उत्तर से हवा मैदानी ईलाकों से बहेगी। शनिवार की सुबह फतेहाबाद और हिसार जिले के गांव में अलसुबह धुंध छा गई, हालांकि दिन चढ़ने के साथ यह छंट गई। मगर ऐसे में साफ है कि अब सर्दी बढ़ती जाएगी।

loksabha election banner

वहीं हवा की दिशा बदलने से रात का तापमान और गिरेगा वहीं दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आने वाले समय में एक दिसंबर से मौसम फिर से बदलेगा और आसमान में बादल छाएंगे। इसके कारण दक्षिण हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मगर प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

प्रदेश में दो दिन बदलवाई और हल्की बारिश से अधिकतम तामपान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तामपान में गिरावट देखने को मिलेगी। हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर से मैदानी इलाकों की तरफ हवा बहेगी जिसके कारण ठंडक महसूस होगी।

बता दें कि बीते तीन से चार दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से किसानों को फायदा हो रहा है तो वहीं ओलावृष्टि वाली जगहों पर नुकसान भी ज्‍यादा हुआ है। मगर जहां ओलाव‍ृष्टि नहीं हुई है वहां ठंड बढ़ने से फसलों की पैदावार सही होगी। कहीं कहीं पानी भरने  से भी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं ठंड बढ़ने से मरीजों की संख्‍या भी अस्‍पतालों में बढ़ गई है तो बाजारों में भी भीड़ ज्‍यादा है।

जिला     अधिकतम-न्यूनतम   बारिश

हिसार      21.0-15.1              11.5

भिवानी     22.0-13.7              5.4

करनाल   18.4-14.6             15.0

नारनौल    23.0-14.5             00.0

अंबाला     21.7-13.3            19.3

सिरसा      21.3-16.3              2.8

रोहतक   19.0-14.8               36


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.