विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में आज से फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; 31 अक्टूबर तक चेतावनी जारी

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:14 PM (IST)

प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है, जहां 29 से 31 अक्टूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण ...और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

Haryana Weather: हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. 29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा संभव।

  2. गुरुग्राम सहित कई जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट।

  3. दिन के तापमान में गिरावट, सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा। बुधवार से प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं कुछ दिन पहले हुई वर्षा के बाद रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। गुरुग्राम का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में वर्षा होने से फिर से तापमान नीचे गिर सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। 28 अक्टूबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल में भी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 28 अक्टूबर तक मौसम खुश्क है। परंतु पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 अक्टूबर से हवाओं के बदलाव हो सकता है।

छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना

उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी आने की संभावना के कारण 29 अक्टूबर रात्रि से 31 अक्टूबर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा कहीं-कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना है।

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड बने रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी आने की संभावना है।

तापमान का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)
जिला न्यूनतम अधिकतम

अंबाला

16.4
32
भिवानी
15.5
32.5
फरीदाबाद
16.7
32.7
गुरुग्राम
15.1
31.8
हिसार

14.6
31.5
करनाल

13.9
30.2
कुरुक्षेत्र

15
30.2
नारनौल
14
31
पानीपत
16
29.9
रोहतक

15.6
30.1
सिरसा

15
31.4