Move to Jagran APP

Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ ने नहीं दिखाया असर, तापमान में हर दिन दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 14 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चल सकती है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 11:53 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 11:53 AM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ ने नहीं दिखाया असर, तापमान में हर दिन दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी
हरियाणा में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है

हिसार, जेएनएन। हरियाणा में मौसम का मिजाज कई दिनों से मौसम बदल रहा है। अप्रैल माह को शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ है कि तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को पार करता दिखाई दे रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से लोगों को उम्मीद थी कि कुछ राहत जरूर मिलेगी, मगर यह राहत अभी हाल फिलहाल मिलती नजर नहीं आ रही है। पिछले तीन दिनों में हिसार में दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक चल रहा है। वहीं न्यूनतम तामपान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह सात बजे से ही सूर्य के दर्शन हो रहे हैं तो दिनभर में आठ घंटे सूर्य की तपिश देखने को मिल रही है। भारत मौसम विभाग ने पहले ही इस बार अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जता दी थी।  

loksabha election banner

इस मौसम में फसलों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम 14 अप्रैल तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चल सकती है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। वहीं किसानों को इस मौसम में विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मौसम खुश्क रहने की संभावना को देखते हुए पकी हुई सरसों, गेहूं व अन्य फसलों की कटाई कढ़ाई कर लें। खेतों को अच्छी प्रकार से तैयार कर कपास व नरमा बीटी की बिजाई उन्नत किस्मों के साथ शुरू करें। इसके साथ ही बिजाई से पहले बीजोपचार अवश्य करें। सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई, निराई - गुड़ाई करे व कीट रोगों की रोकथाम के लिए स्प्रे करें। किसानों को इस समय फसलों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

प्रदेश में यह है अधिकतम तापमान

अंबाला- 36.2

भिवानी- 37.1

चंडीगढ़- 36.6

पंचकूला- 34.2

हिसार- 37.4

करनाल- 37.1

नारनौल- 38.0

रोहतक- 37.5

सिरसा- 36.5

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.