Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather: लगातार पांचवें दिन स्मॉग, 11 जिलों में येलो अलर्ट, देश के 22 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के आठ

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 07:48 AM (IST)

    हरियाणा में लगातार पांचवें दिन स्मॉग की वजह से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को हरियाणा के आठ समेत देश के 22 शहरों की हवा ज्यादा खराब श्रेणी में रही। दिल्ली और हरियाणा के भिवानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए भी 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    पांचवें दिन स्मॉग की चादर में लिपटा हरियाणा।

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में लगातार पांचवें दिन स्मॉग की वजह से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। शुक्रवार को हरियाणा के आठ समेत देश के 22 शहरों की हवा ज्यादा खराब श्रेणी में रही। 396 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) के साथ देश में दिल्ली और हरियाणा में भिवानी में सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। भिवानी में एक्यूआई 365 पहुंच गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार के लिए भी 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी में स्माग का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत जारी की गई है।

    यह है देश के प्रदूषित शहर

    • दिल्ली : 396
    • हरियाणा का भिवानी : 365
    • उत्तर प्रदेश का हापुड़ : 355
    • उत्तर प्रदेश का गाजियाबाद : 341
    • उत्तर प्रदेश का मुज्जफरनगर : 338
    • बिहार का हाजीपुर : 334
    • हरियाणा का बहादुरगढ़ : 330
    • हरियाणा का जींद : 329
    • उत्तर प्रदेश का मेरठ : 329
    • हरियाणा का रोहतक : 326
    • पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर : 324
    • राजस्थान का भिवाड़ी : 322
    • हरियाणा का कैथल : 319
    • उत्तर प्रदेश का नोएडा : 316
    • हिमाचल प्रदेश का बद्दी : 311
    • चंडीगढ़ : 309
    • बिहार का सहरसा : 306
    • उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर : 306
    • हरियाणा का करनाल : 306
    • हरियाणा का गुरुग्राम : 304
    • हरियाणा का सोनीपत : 304
    • मेघालय का ब्रिनहट : 302

    धुंध के कारण हादसे में दो लोगों की मौत

    गांव खरक पांडवा के पास चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर धुंध के कारण हुए हादसे में एक बुजुर्ग पुरुष व महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चीका निवासी अग्रवाल सभा के प्रधान कस्तूरी लाल (67) और महिला शिक्षा देवी (63) के रूप में हुई। हादसे के दौरान क्रूजर में नौ महिलाएं और चालक सहित तीन पुरुष यात्रा कर रहे थे। इसमें दो की जान चली गई जबकि अन्य आठ यात्री जख्मी हो गए।

    श्रद्धालुओं की गाड़ी हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस जांच अधिकारी रामजुआरी ने बताया कि सूचना मिलते ही कलायत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कैथल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। कस्तूरी लाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

    जबकि शिक्षा ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ा। दुर्घटना बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात करीब एक बजकर 30 मिनट पर पहली गहरी धुंध के बीच हुई। पुलिस ने मृतक शिक्षा के बेटे मंडी व्यापारी विनोद कुमार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि 12 नवंबर को उनकी माता शिक्षा पड़ोसी श्रद्धालुओं के साथ पुष्कर मेले और श्री खाटू श्याम धाम की यात्रा के लिए रवाना हुई थी। घायल होने वाले श्रद्धालुओं में संतोष पुत्री पाला राम, निधि पुत्री सतीश, संतोष पत्नी बंसी लाल, कुसुम पत्नी कस्तुरी लाल, रानी पत्नी सुरेंद्र, सुरेंद्र पुत्र देशराज सिंगला, कस्तुरी लाल पुत्र ईश्वर, दिलशाद शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- CISF में हरियाणा की जांबाज बेटियों के लिए खुले रास्ते, नई बटालियन में 1025 महिलाएं होंगी भर्ती