Move to Jagran APP

Haryana Weather Update: हरियाणा में एनसीआर के जिलों में हुई ज्‍यादा बारिश, हिसार व पानीपत जोन में इंतजार

एनसीआर क्षेत्रों की सबसे अच्छी इस साल स्थिति है। अभी तक झज्जर कैथल और फतेहाबाद में सर्वाधिक बारिश इस मानसून सीजन में दर्ज की गई है। वहीं बारिश को लेकर सबसे खराब स्थिति अंबाला फरीदाबाद पंचकूला और यमुनानगर की बनी हुई है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 12:52 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 12:52 PM (IST)
Haryana Weather Update: हरियाणा में एनसीआर के जिलों में हुई ज्‍यादा बारिश, हिसार व पानीपत जोन में इंतजार
11 अगस्त के बाद हरियाणा में कई दिनों तक बारिश न होने की संभावना है।

जागरण संवददाता, हिसार। दक्षिण पश्चिम मानसून में एनसीआर क्षेत्रों की सबसे अच्छी इस साल स्थिति है। अभी तक झज्जर, कैथल और फतेहाबाद में सर्वाधिक बारिश इस मानसून सीजन में दर्ज की गई है। वहीं बारिश को लेकर सबसे खराब स्थिति अंबाला, फरीदाबाद, पंचकूला और यमुनानगर की बनी हुई है। यहां सामान्य से कम बारिश हुई है। अंबाला और चंडीगढ़ में सामान्य से 33 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं झज्जर में 129 फीसद दर्ज की गई है। अब मानसून की टर्फ रेखा हिमालय की तलहटियों की तरफ जाने की संभावना है। जिसके कारण 11 अगस्त के बाद बारिश न होने की संभावना है।

loksabha election banner

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एक कम दबाब व मानसून की टर्फ रेखा बीकानेर, जयपुर, पूर्वी मध्यप्रदेश, डालतागंज से उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जो उत्तर की तरफ बढ़ने से नमी वाली पुरवाई हवा की थोड़ी सक्रियता अब तक दिखाई दी। 11 अगस्त से मानसून टर्फ रेखा का पाश्चिमी छोर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने की संभावना को देखते हुए राज्य में मानसूनी हवा कमजोर हो जाने की सम्भावना बन रही है।

बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधे रोपित करें नागरिक

हिसार। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने जिले के नागरिकों से बारिश के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करने को आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पौधे रोपित करने के पश्चात् उनकी देखभाल करना अति आवश्यक है। पौधारोपण अभियान को गति देने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि जिले को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग द्वारा 15 लाख 38 हजार से अधिक रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग द्वारा 9 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। जल शक्ति अभियान के अंर्तगत 3 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक हजार पौधे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधगिरी कार्यक्रम के तहत स्कूली विद्यार्थियों को भी पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को भी 2 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे।

उपायुक्त ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को भी कार्यालय परिसरों में खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के सामाजिक संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा जन प्रतिनिधियों का भी आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आएं।

कहां किस जिले में कतनी हुई बारिश

अंबाला- 350

भिवानी- 183

चरखी दादरी- 288

फरीदाबाद- 173

फतेहाबाद- 352

गुरुग्राम- 461

हिसार- 295

झज्जर- 503

जींद- 388

कैथल- 420

करनाल- 505

कुरुक्षेत्र- 446

नोट- बारिश मिलीमीटर में है।

कहां कितनी फीसद हुई बारिश

अंबाला- 33

चरखी दादरी- 12

फरीदाबाद- 13

फतेहाबाद- 105

गुरुग्राम- 57

हिसार- 55

झज्जर- 129

जींद- 67

कैथल- 100

करनाल- 62

कुरुक्षेत्र- 45


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.