विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में आज फिर होगी झमाझम बारिश, इन 3 जिलों के लोग हो जाएं सावधान; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published: Thu, 03 Jul 2025 07:49 AM (IST)

हरियाणा में मौसम तेजी से बदल रहा है जिससे आने वाले दिनों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है। ...और पढ़ें

हरियाणा में आज फिर से बारिश की संभावना है। फाइल फोटो
हरियाणा में आज फिर से बारिश की संभावना है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में तेजी से मौसम बदलाव के साथ ही आने वाले दिनों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है। बुधवार रात को यमुनानगर में वर्षा हुई। वर्षा से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया। वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं प्रदेश के 19 जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की से तेज वर्षा हो सकती है। इसे लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। मानसून की एंट्री के साथ ही प्रदेश के जिलों में वर्षा हो रही है। इससे तापमान में काफी गिरावट भी हुई है। गिरावट के साथ ही आने वाले दिनों में लगातार प्रदेश में वर्षा हो सकती है।

इसे लेकर मौसम विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे है। वीरवार को भी प्रदेश के 19 जिलों में वर्षा की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में मानसूनी हवाएं की सक्रियता तीन जुलाई से बढ़ सकती है।

प्रदेश के उत्तरी हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है। वहीं बुधवार को भी प्रदेश के नूंह और मेवात के कुछ क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई।

तीन जिलों में आज वर्षा का अलर्ट

येलो अलर्ट : अंबाला, यमुनानगर, करनाल