विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather Today: हरियाणा में अब बदलेगा मौसम, हिसार में बालसमंद की रात सबसे ठंडी; बारिश का अलर्ट जारी

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:00 AM (IST)

मौसम वैज्ञानिकों ने हरियाणा में बुधवार से मौसम बदलने और लगातार बारिश की चेतावनी जारी की है। ओलावृष्टि के कारण ...और पढ़ें

Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी। फाइल फोटो

Haryana Weather Today: हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा में बुधवार से मौसम में बदलाव की संभावना।

  2. हिसार का बालसमंद क्षेत्र रहा सबसे ठंडा, 12.7 डिग्री।

  3. 29-30 अक्टूबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बुधवार से बदल सकता है। मौसम विज्ञानियों ने लगातार वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि और वर्षा के कारण रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। हिसार का बालसमंद क्षेत्र सबसे ज्यादा ठंडा रहा। रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में यह तापमान और नीचे गिर सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात का तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। हिसार के बालसमंद क्षेत्र राजस्थान के साथ लगता क्षेत्र है। इसलिए रात के समय उसका प्रभाव पड़ा है। इसी प्रकार सोनीपत का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो पंचकूला का 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

वहीं अधिकतम जिलों का रात का तापमान 15 डिग्री आसपास चल रहा है। मौसम विज्ञानियों ने 28 को सामान्य वर्षा की चेतावनी जारी की है तो 29 और 30 अक्टूबर को तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)
जिला न्यूनतम अधिकतम

  • अंबाला
  • 16.1
  • 30.6
  • भिवानी
  • 16.5
  • 28.9
  • फरीदाबाद
  • 14.5
  • 32.8
  • गुरुग्राम
  • 16.8
  • 32.3
  • हिसार
  • 14.4
  • 31.4
  • करनाल
  • 14.1
  • 30.4
  • कुरुक्षेत्र
  • 14.9
  • 29.9
  • नारनौल
  • 14.5
  • 30.5
  • पानीपत
  • 15.5
  • 30.9
  • रोहतक
  • 15.8
  • 28.9
  • सिरसा


15.8
31.4