विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अब बदलेगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Published: Sun, 18 Oct 2026 06:00 AM (IST)

प्रदेश में मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दिनों में सुबह और शाम को हल्की ठंड बढ़ सकती है। ...और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में अब बदलेगा मौसम। फाइल फोटो

Haryana Weather: हरियाणा में अब बदलेगा मौसम। फाइल फोटो

HighLights

  1. प्रदेश में मौसम में फिर से बदलाव हुआ है।

  2. सुबह और शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है।

  3. 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानियों ने रात के तापमान में हल्की गिरवट होने के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।

भारत मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में हवाओं के बदलाव उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिमी होने की संभावना से 22 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु सुबह व शाम को हल्की ठंड रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम खुलते ही बिजली की खपत घटी

झज्जर में मौसम खुलने और तापमान गिरने के साथ जिले में बिजली की रोजाना खपत 10 से 15 लाख यूनिट तक कम हुई है। फिलहाल प्रतिदिन करीब 70 से 80 लाख यूनिट बिजली खर्च हो रही है। घरों और प्रतिष्ठानों में एसी व कूलर का इस्तेमाल घटने से बिजली की मांग और लाइनों व उपकरणों पर लोड कम हुआ है। इसके चलते फाल्ट की घटनाएं भी घटी हैं।

गर्मी के पीक सीजन में खपत एक करोड़ यूनिट पार कर गई थी, जबकि सामान्य गर्मी के दिनों में यह करीब 90 लाख यूनिट रहती थी। सर्दियों में बिजली निगम लाइनों की मरम्मत, पुराने उपकरणों के रखरखाव और नई लाइनें बिछाने के काम में तेजी लाएगा। इससे आपूर्ति सुचारु करने और भविष्य में बढ़ती मांग के दौरान तकनीकी दिक्कतें घटाने में मदद मिलेगी।