करवाचौथ पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? हरियाणा में 24 अक्टूबर से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ; कई जिलों के लिए अलर्ट
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, हरियाणा और उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आ रहा है। 24 अक्टूबर को ...और पढ़ें

करवाचौथ वाले दिन कैसा रहेगा मौसम (फाइल फोटो)
HighLights
24 अक्टूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा में बारिश संभव
करवाचौथ (29 अक्टूबर) पर भी हल्की बूंदाबांदी के आसार
अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा सहित उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है,जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी हो रही है।
वहीं, उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार वर्षा हो रही है। कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं। आज दशहरा है ऐसे में हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन 24 अक्तूबर को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कई जिलों में बरसात हो सकती है।
हरियाणा-एनसीआर में कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने के बाद 18 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियों में कमी आई है।
आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।हालांकि अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है।
24 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के बताया कि 24 अक्टूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
वहीं 29 अक्टूबर को करवाचौथ के दिन भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। हालांकि इसका वास्तविक असर पश्चिमी विक्षोभकी सक्रियता और उस समय बनने से मौसम में बदलाव आ सकता है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक,बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दवाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से मैदानी राज्यों में नमी पहुंचेगी।
अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बनने पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे अक्टूबर के अंतिम दिनों में हरियाणा-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।
