विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: हरियाणा में इन 8 जिलों के लोग रहे सावधान! आज झमाझम होगी बारिश

Published: Sun, 20 Jul 2025 07:47 AM (IST)

हरियाणा में इस साल अच्छी वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक मानसूनी हवाओं में बदलाव के कारण ...और पढ़ें

उत्तर हरियाणा के चार जिलों में आज वर्षा का यलो अलर्ट। सांकेतिक तस्वीर
उत्तर हरियाणा के चार जिलों में आज वर्षा का यलो अलर्ट। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में इस वर्ष काफी बेहतर वर्षा हुई। 21 जुलाई तक मानसूनी हवाओं में बदलाव के चलते रविवार को उत्तर हरियाणा के चार जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही चार और जिलों में वर्षा की भी संभावना है।

मौसम विज्ञानियों ने 22 जुलाई से फिर से मानसून के एक्टिव होने और नमी वाली हवाओं के चलते वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसूनी हवाओं के थोड़ा कमजोर होने के कारण दो दिन तक कम वर्षा की संभावना है।

इसके साथ ही 22 जुलाई से फिर से मानसूनी हवाओं में नमी आने के कारण वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को प्रदेश में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही रविवार को उत्तर हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में वर्षा की संभावना

कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत।

यलो अलर्ट : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर व करनाल।