Move to Jagran APP

Haryana Weather News: नवंबर में दिसंबर जैसी सर्दी, हरियाणा में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड, 8.3 डिग्री पहुंचा तापमान

उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही और आने वाले दिनों में यह और भी गिर सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से चार डिग्री कम है।

By chetan singhEdited By: Manoj KumarPublished: Mon, 21 Nov 2022 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 21 Nov 2022 07:59 AM (IST)
Haryana Weather News: नवंबर में दिसंबर जैसी सर्दी, हरियाणा में अब तेजी से बढ़ेगी ठंड, 8.3 डिग्री पहुंचा तापमान
हरियाणा में आगामी दिनों मौसम में बदलाव की संभावना, उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से गिर सकता है न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है। उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही और आने वाले दिनों में यह और भी गिर सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तन की संभावना व्यक्त की है। बदलाव के साथ हवाओं की दिशा में भी बदलाव हो सकता है।

loksabha election banner

मौसम में परिवर्तन के कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम को जहां ठंडी हवाएं चलने के ठंड का अहसास हाे रहा है। वहीं दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 22 नवंबर तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आंशिक बादलवाई होने की संभावना व्यक्त की गई थी। साथ ही हवाओं की दिशा में भी बदलाव होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पहाड़ों में बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार पहाड़ों में हुई बर्फबारी का मैदानी इलाकों में साफतौर पर असर दिखाई दे रहा है। बर्फबारी के चलते ही ठंडी उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही है। इससे रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। वहीं दिन के समय में भी ठंडी हवाएं चलने से सर्दी का अहसास हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.