Move to Jagran APP

Haryana Weather News: मौसम विज्ञानियों ने चेताया, इस नवंबर में रात में बहुत ज्‍यादा बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं वह पहाड़ों में जा रहे हैं और बर्फवारी कर रहा है। जहां से आने वाली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा रही हैं। यह हवा रात्रि में समय हरियाणा में शहरों में तापमान को गिरा रही है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 21 Nov 2021 11:12 AM (IST)Updated: Sun, 21 Nov 2021 11:12 AM (IST)
Haryana Weather News: मौसम विज्ञानियों ने चेताया, इस नवंबर में रात में बहुत ज्‍यादा बढ़ेगी ठंड
हरियाणा में रात्रि तापमान छह डिग्री सेल्सियस से लेकर आठ डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है।

जागरण संवाददाता, हिसार। इस समय हिसार की रात पूरे प्रदेश में सबसे ठंडी चल रही है। पिछले चार दिन से तो रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानियों ने इसके लिए चेताया है। नवंबर माह में और भी ठंडी रात हो सकती है। सिर्फ हिसार ही नहीं बल्कि हिसार के आसपास के जिलों में भी रात के समय ठंड की यही स्थिति रहेगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि इस समय में कोई भी वेदर सिस्टम हरियाणा में सक्रिय नहीं दिख रहा है। अरब सागर हो या बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवा हरियाणा तक पहुंच ही नहीं पा रही हैं।

loksabha election banner

जितने भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं वह पहाड़ों में जा रहे हैं और बर्फवारी कर रहा है। जहां से आने वाली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा रही हैं। यह हवा रात्रि में समय हरियाणा में शहरों में तापमान को गिरा रही है। यही कारण रात्रि तापमान छह डिग्री सेल्सियस से लेकर आठ डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। इससे पहले पिछले दो तीन वर्षों में नवंबर में कभी रात इतनी ठंडी नहीं रही है। मगर इस बार वेदर सिस्टम के न आने से यह स्थिति बनी है। इसके साथ ही रात्रि के समय हल्का कोहरा भी है जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वह स्थान जहां पर अक्सर रातें रहती हैं ठंडी उनसे भी ठंडी हिसार की रात

शिमला- 8.8

धर्मशाला- 9.8

कटरा- 9.2

मसूरी- 8.6

पिछले दिनों में यह रही हिसार में तापमान की स्थिति

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

13 नवंबर- 29- 9.1

14 नवंबर- 29.4- 10.6

15 नवंबर- 27.2- 8.2

16 नवंबर- 26.8- 7.2

17 नवंबर- 26.4- 7.4

18 नवंबर- 26.0- 6.8

19 नवंबर- 26.5- 6.4

प्रदेश में यह है रात्रि तापमान की स्थिति

अंबाला- 11.1

हिसार- 6.3

भिवानी- 9.9

गुरूग्राम- 11.6

पंचकूला- 10.1

कुरुक्षेत्र- 10.3

करनाल- 9.1

नारनौल- 14.8

रोहतक- 11.6

सिरसा- 9.6

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.