Haryana Weather News: हरियाणा में सर्दी के मौसम की छाई पहली धुंध, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जता दी थी कि मौसम साफ होने के साथ ही धुंध छानी शुरू हो जाएगी। मंगलवार को सर्दी के सीजन की पहली धुंध भी छा गई। जिससे वाहन चालाकों को परेशानी हुई। लेकिन जैसे ही धूप निकलनी तो मौसम साफ भी हो गया
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : हरियाणा में मौसम ने करवट बदली। रविवार को जिले में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई थी। ऐसे में मौसम विभाग ने पहले ही आशंका जता दी थी कि मौसम साफ होने के साथ ही धुंध छानी शुरू हो जाएगी। मंगलवार को सर्दी के सीजन की पहली धुंध भी छा गई। जिससे वाहन चालाकों को परेशानी हुई। लेकिन जैसे ही धूप निकलनी तो सुबह 10 बजे तक मौसम साफ भी हो गया। लेकिन धुंध छाने का यह पहला दिन था। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो धुंध का स्तर आने वाले दिनों में अधिक होगा। जिससे फसलों को फायदा होगा।
मंगलवार सुबह धुंध छाने के कारण तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन मंगलवार को धुंध छाने के कारण एक डिग्री गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सोमवार को 11 डिग्री पर था।
वाहन चालकों को हुई परेशानी
धुंध छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय स्कूल वैन अधिक चलती है। ऐसे में स्कूल वैन चालक भी परेशान दिखे। इसके अलावा बच्चों को भी परेशानी हुई। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। सर्दी के मौसम में पहली बार धुंध छाई है इस कारण वाहन चालकों को वाहन चालाने में दिक्कत भी हुई। यहीं कारण है कि एक दूसरे के पीछे वाहन चल रहे थे।
फसलों के लिए फायदेमंद मौसम
धुंध छाने के साथ ही ठंड भी बढ़ गई है। ऐसे में यह फसलों के लिए फायदेमंद है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी अधिक अच्छी गेहूं की फसल होगी। गांव धांगड़ निवासी अनिल कुमार, भूप सिंह, रमेश कुमार व मुकेश ने बताया कि दिसंबर महीना शुरू हो गया है। ऐसे में धुंध जरूरी है। ऐसे में जितनी अधिक धुंध व ठंड पड़ेगी वो सरसों व गेहूं की फसलों के लिए फायदेमंद होगी। किसानों की माने तो अगर ऐसी ही धुंध रही तो सरसों व गेहूं की अच्छी पैदावार होगी।
धुंध में वाहन चलाते समय ये रखे सावधानियां
-सफेद पट्टी के सहारे वाहन चलाए।
-धुंध के समय एक दूसरे वाहन को क्रास न करे।
-सड़क किनारे अपने वाहन खड़े न करे।
-घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे।
-फाग लाइट का प्रयोग करे।
अब जाने पिछले कुछ दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
1 दिसंबर 22 13
2 दिसंबर 21 11
3 दिसंबर 25 11
4 दिसंबर 23 11
5 दिसंबर 22 10
6 दिसंबर 25 11
7 दिसंबर 24 9
नोट: यह तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
-----दिसंबर महीने में अक्सर धुंध छानी शुरू हो जाती है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद अब मंगलवार को धुंध रही है। यह धुंध फसलों के लिए फायदेमंद है। अब जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतनी ही अच्छी फसल भी होगी।
भीम सिंह एसडीओ कृषि विभाग फतेहाबाद।