विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather News: ठंड का असर, नौ डिग्री से भी कम हुआ तापमान, बढ़ी गर्म कपड़ों की बिक्री

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 02:53 PM (IST)

मौसम में 25 नवंबर के बाद बदलाव होने की संभावना है। अभी मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क बने ...और पढ़ें

हरियाणा में रात और सुबह के वक्‍त ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है
हरियाणा में रात और सुबह के वक्‍त ठंड का प्रभाव बढ़ रहा है

जागरण संवाददाता, सिरसा : हरियाणा में ठंड का असर प्रतिदिन बढ़ने लगा है। इससे न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। इस सर्दी के मौसम में रविवार की रात सबसे ज्यादा ठंड रही। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री तक पहुंच गया। हवा का रुख शांत होने से रात्रि व सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री तक रहा। तापमान बहुत तेजी से गिरता जा रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में शीत लहर देखने को मिल रही है। यही कारण है कि रात और सुबह के वक्‍त ठंड ज्‍यादा रहती है।

25 नवंबर के बाद मौसम में आ सकता है बदलाव

मौसम में 25 नवंबर के बाद बदलाव होने की संभावना है। अभी मौसम आमतौर पर 23 नवंबर तक खुश्क बने रहने की संभावना है। परंतु कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीच बीच में कहीं कहीं हल्की बादलवाई भी संभावित है। इस दौरान राज्य में हल्की गति से पश्चिमी व उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट भी संभावित है। इसी के साथ सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। इस मौसम में आर्द्रता 94 प्रतिशत चल रही है। वाष्पीकरण भी 1.4 एमएम है।

बाजारों में गर्म कपड़ों की बढ़ी बिक्री

ठंड बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ने लगी है। इससे दिनभर बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। शहर में रोड़ी बाजार, पालिका बाजार, मोहंता बाजार, रोड़ी बाजार व पीएनबी वाली गली के शोरूम व गर्म कपड़ों की दुकानों में लोग खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। दुकान संदीप कुमार व जगत सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम को लेकर पहले से ही आर्डर देकर गर्म कपड़े मंगवा लेते हैं। अभी गर्म कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है। जिसको लेकर प्रतिदिन भी आर्डर बुक करवा रहे हैं। शहर में दिल्ली, पंजाब के लुधियाना व जलंधर से गर्म कपड़े के आर्डर मंगवाए जा रहे हैं।