Move to Jagran APP

Haryana Weather News: पांच नवंबर के बाद मौसम में होगा बदलाव, बादल छाने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि इस दौरान बीच बीच में हवाओं की दिशा में भी बदलाव संभावित जो उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है

By Jagran NewsEdited By: Manoj KumarPublished: Sun, 30 Oct 2022 01:23 PM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2022 01:23 PM (IST)
Haryana Weather News: पांच नवंबर के बाद मौसम में होगा बदलाव, बादल छाने की संभावना
पांच नवंबर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है

जागरण संवाददाता, हिसार। राज्य में मौसम 5 नवंबर तक आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। उत्तरी हरियाणा के कुछ एक क्षेत्रों में 3 नवंबर को आंशिक बादलवाई होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि इस दौरान बीच बीच में हवाओं की दिशा में भी बदलाव संभावित जो उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 5 नवंबर के बाद ही राज्य के मौसम में बदलाव संभावित है। इसके साथ ही बादलवाई छाने की संभावना है। शनिवार रात्रि को हिसार में 15.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 17.4 डिग्री सेल्सियस, पंचकूला में 16.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 17.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। इस तापमान में अभी और भी गिरावट आने की संभावना है।

मानसून सीजन में अधिक वर्षा होने से इस बार रातें अधिक ठंडी

हरियाणा में अक्टूबर के शुरुआती दिनों से ही रात्रि के तापमान में कमी देखी जा रही है। वहीं दिन का तापमान खुश्क है। जबकि अक्सर अक्टूबर में दिन और रात्रि के तापमान में अधिक अंतर दिखाई नहीं देता है। इस बार रातें अधिक ठंडी होने का कारण मौसम विज्ञानी दक्षिण पश्चिम मानसून की वर्षा को बता रहे हैं। आगे भी रात्रि का तापमान भी इसी प्रकार से कम रहने की पूरी संभावना है।

क्योंकि हाल ही में गया दक्षिण पश्चिम मानसून में अक्टूबर में भी काफी वर्षा हुई। इस कारण से वातावरण में नमी बनी रही। यही कारण रहा कि अभी तक रात्रि का तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। खास बात है कि यह मौसम फसलों के लिए उपयुक्त है। खासकर सब्जियों से जुड़ी फसलों के लिए तापमान अनुकूल है। इसके साथ ही पैदावार भी अच्छी रहने की उम्मीद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.