विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा...ठंड ने दिखाए तेवर, बारिश से गिरा तापमान; पढ़ें आपके शहर में अब कैसा रहेगा मौसम

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Sun, 03 Dec 2023 08:06 AM (IST)

Haryana Weather Update हरियाणा में ठंड बढ़ गई है। वहीं कोहरा भी सुबह परेशान करने लगा है। मौसम में लगातार ...और पढ़ें

कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, राज्य में बढ़ी ठंड
कोहरे की चादर में लिपटा हरियाणा, राज्य में बढ़ी ठंड

HighLights

  1. प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया।
  2. हरियाणा में बढ़ गई ठंड, न्यूनतम तापमान में हुई गिरावट
  3. मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य में ठंड बढ़ गई है। वहीं, कोहरा भी सुबह परेशान करने लगा है।

मौसम में लगातार परिवर्तन के बाद शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया। झज्जर सहित कई अन्य जगह पर पाला भी जम गया। अब आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

तापमान में हुई गिरावट

वहीं मौसम विज्ञानियों ने रविवार को भी घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है। पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में वर्षा और ओलावृष्टि हुई थी।

इसके बाद घना कोहरा छाने के साथ तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की गई थी। शनिवार को जीटी बेल्ट सहित झज्जर व अन्य कई जिलों में कोहरा छाया। फसलों पर सुबह के समय पाला जमा मिला।

सात दिसंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान हल्की गति से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे राज्य में दिन के तापमान सामान्य के आसपास रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। परंतु इस दौरान कहीं-कहीं अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है।

बहादुरगढ़ में छाया घना कोहरा

बहादुरगढ़ में शनिवार को सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। पूरा क्षेत्र कोहरे की सफेद चादर में लिपटा हुआ दिखाई दिया। दृश्यता भी करीब 10 मीटर ही रही। शहर के अंदर कोहरा ज्यादा नहीं रहा, लेकिन बाहरी क्षेत्र व ग्रामीण इलाकों में कोहरा अधिक रहा।

वाहन चालकों को सुबह के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। फाग लाइट जलाकर उन्हें सड़कों पर चलना पड़ा। न्यूनतम तापमान भी कम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब कोहरे की शुरुआत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: ठंड दिखा रही तेवर तो अब छाएगा घना कोहरा, तीन दिन होगी झमाझम बारिश; सर्दी से ठिठुरेंगे हरियाणावासी

कोहरे से कम रही दृश्यता

आने वाले दिनों में और ज्यादा कोहरे का लोगों को सामना करना पड़ेगा। बहादुरगढ़ में शनिवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता बेहद कम रही। इतना ही नहीं यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बहादुरगढ़ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो पिछले दो-तीन दिन के मुकाबले बेहद कम है। दिसंबर माह के दूसरे दिन सुबह के समय सीजन का पहला कोहरा छाया। यह सुबह 10 बजे के आसपास कम हुआ। जिन लोगों को सुबह ड्यूटी के लिए निकलना था, वे इसकी वजह से परेशान हुए।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Today: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, दो दिनों तक बरसेंगे बदरा; न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट