हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण आज बेचेगा ऑनलाइन प्लॉट
जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से शुक्रवार को हिसार के व्या
जागरण संवाददाता, हिसार : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की तरफ से शुक्रवार को हिसार के व्यावसायिक दस प्लॉटों की ऑनलाइन बिक्री की जाएगी। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन बिक्री होगी। इन सभी प्लॉटों का विभाग की तरफ से 14 करोड़ 61 लाख रुपये से ज्यादा रिजर्व प्राइज रखा गया है। यदि इससे ज्यादा में प्लॉटों की बिक्री होती है तो विभाग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
एचएसवीपी ने पिछले दिनों ऑनलाइन प्रदेश में प्लॉटों की बिक्री निकाली थी। यह बिक्री 12 जनवरी को होगी। अब विभाग की तरफ से लोगों तक इस बिक्री की जानकारी पहुंचाने के लिए पंपलेट भी बांटे गए। इसमें ओल्ड कोर्ट, सेक्टर 13पी, सेक्टर 9-11 के 10 व्यावसायिक प्लॉट है। इन प्लॉटों को बेचकर करोड़ों रुपये एकत्रित करना विभाग का मुख्य मकसद है। इसके अलावा विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में और प्लॉटों की बिक्री की जाएगी। प्रथम चरण में यह व्यावसायिक प्लॉट रखे गए है। विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में 12 जनवरी को सुबह दस बजे पोर्टल शुरू हो जाएगा। उस पर ऑक्शन शुरू होने के बाद वह शाम पांच बजे बंद हो जाएगी।
बाक्स..
साइज के अनुसार रखा गया रेट
ओल्ड कोर्ट में तीन डीएसएस प्लॉट हैं। इसमें एक प्लॉट का रिजर्व प्राइज दो करोड़ चार लाख 92 हजार 772 रुपये रखा गया हैं। इसके अलावा सेक्टर 13पी में बिना बेसमेंट के एसएसबी के प्लॉट हैं। इनकी कीमत साइज अनुसार अलग-अलग हैं। सेक्टर 9-11 में भी साइज अनुसार तीन प्लॉटों की कीमत अलग है।
बॉक्स..
दो फीसद जमा करवानी होगी राशि
विभाग की तरफ से बोली में भाग लेने से पूर्व दो फीसद राशि को जमा करवाना होगा। जिस व्यक्ति ने जिस प्लॉट पर बोली लगानी है उसकी राशि अलग-अलग ही जमा होगी। उसके बाद प्लॉट निकलने पर उसे राशि देनी होगी।