हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी में आठवीं की बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारियां, इस तरह के होंग प्रश्र-पत्र
मौलिक शिक्षा विभाग की बैठक में हरियाणा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के विषय-विशेषज्ञ प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं ने भाग लिया। आठवीं की परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्र-पत्रों के डिजाइन निर्धारण के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
भिवानी, जागरण संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से आठवीं की बोर्ड परीक्षा लेने की तैयारियां शुरू कर दी है। इस क्रम में वीरवार को बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्र-पत्रों का डिजाइन निर्धारण करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शिक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा की परीक्षा के लिए तय किया पाठ्यक्रम एवं प्रश्र-पत्रों का डिजाइन
भिवानी में हुई इस बैठक में मौलिक शिक्षा विभाग, हरियाणा एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के विषय-विशेषज्ञ, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं ने भाग लिया। बोर्ड अध्यक्ष डा. जगबीर सिंह नेे बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार राज्य में सभी विद्यालयों (सीबीएसई तथा अन्य शिक्षा बोर्ड के अधीन आने वाले विद्यालयों) में आठवीं कक्षा की परीक्षाएं शैक्षणिक सत्र 2021-2022 से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाएंगी। इस संबंध में विषय-विशेषज्ञों, प्रदेश के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रवक्ताओं के साथ आठवीं की परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं प्रश्र-पत्रों के डिजाइन निर्धारण के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इन्हें बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जल्द ही अपलोड कर दिया जाएगा।
परीक्षा में 50 प्रतिशत वस्तुनिष्ठ प्रश्र पूछे जाएंगे तथा 50 प्रतिशत विवरणात्मक प्रश्र
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए एससीइआरटी व एनसीइआरटी द्वारा पूर्व में तैयार किए गए पाठ्यक्रम में से 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम किया गया है। इस परीक्षा में एससीइआरटी व एनसीइआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम से ही परीक्षा में प्रश्र पूछे जाएंगे। भाषाई विषयों में केवल भाषाई ज्ञान जिसमें पढऩा, लिखना एवं व्याकरण सम्बन्धित ज्ञान आधारित प्रश्र पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि 80 अंकों की लिखित परीक्षा होगी जिसमें 50 प्रतिशत बहुविकल्पीय (वस्तुनिष्ठ) प्रश्र पूछे जाएंगे तथा 50 प्रतिशत विवरणात्मक प्रश्र पूछे जाएंगे।