विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में आज झमाझम बरसेंगे बादल, कुरुक्षेत्र-पानीपत सहित 11 जिलों के लिए अलर्ट

Published: Fri, 11 Sep 2026 08:01 AM (GMT+05:30)

हरियाणा में मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है, शुक्रवार को 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई ...और पढ़ें

हरियाणा में आज से बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

हरियाणा में आज से बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हरियाणा में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है

  2. शुक्रवार को 11 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी

  3. 14 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर से धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को फिर से 11 जिलों में वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही यह धीरे-धीरे बढ़ने के साथ ही 14 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में अभी दिन के समय धूप तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बढ़ी है। हिसार का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ उमस में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी मानसून की सक्रियता कम है। दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ी है। तापमान बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में मानसून फिर से सक्रिय होगा।

शुक्रवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत में वर्षा की चेतावनी दी गई है। इनमें हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके बाद आने वाले दिनों में भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।