Move to Jagran APP

हरियाणा की एकमात्र महिला एसआइ को इस उपलब्धि के लिए गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित

तेज तर्रार एसआइ मेवा रानी ने हिसार के चलते ऑटो रिक्शा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आरोपितों को रातों-रात गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।

By manoj kumarEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 02:48 PM (IST)
हरियाणा की एकमात्र महिला एसआइ को इस उपलब्धि के लिए गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित
हरियाणा की एकमात्र महिला एसआइ को इस उपलब्धि के लिए गृह मंत्रालय करेगा सम्मानित

हिसार, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिसार की कुछ महिलाओं को विशेष सम्मान के लिए चुना गया है। समाजसेवा के क्षेत्र में अपने-अपने सोशल कार्य के लिए इन महिलाओं को सम्मानित करने का फैसला किया गया है। जहां केंद्रीय गृह मंत्रालय देशभर के 101 पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने जा रहा है। इन पुलिस कर्मियों को पूरे प्रदेश से एकमात्र महिला एसआइ मेवा रानी को सम्मानित किया जाएगा। अभी इसकी तारीख नहीं आई है कि गृह मंत्रालय मेवा रानी को कब सम्मानित करेगा। वहीं दूसरी ओर आज पंचकूला में राज्यपाल हिसार की अन्य पांच महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

loksabha election banner

इन महिलाओं में खेल श्रेणी में हिसार की एकता भ्याणा और कृष्णा देवी को, राजकीय कर्मचारी श्रेणी में हिसार की सहायक प्रोफेसर रेणुका गंभीर, जीएनएम प्रशिक्षण स्कूल की प्रधानाचार्य ट्यूटर कामजीत और सुमनबाला को शुक्रवार को राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इन नारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नौकरी को समाजसेवा का जरिया बनाया और समाज में अलग हटकर कार्य किया जिसके लिए इन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

पूरे प्रदेश से 23 महिलाओं का चयन किया गया है जिसमें हिसार की पांच महिलाएं हैं। सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल कामजीत को शुक्रवार को पंचकुला में राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। पुलिस विभाग की एसआइ मेवारानी को गहन तफ्तीश के लिए केंद्रीय गृहमंत्री मेडल से नवाजने के लिए चुना गया है। उनको सम्मान बाद में मिलेगा।

एसआइ मेवा रानी को केंद्रीय गृहमंत्री मेडल से होंगी सम्मानित

केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी हरियाणा पुलिस की एसआइ मेवा रानी को केंद्रीय गृहमंत्री मेडल से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के 101 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। ये वे पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने किसी मुकदमे में कड़ी मेहनत से गहन इन्वेस्टीगेशन कर मामला अंजाम तक पहुंचाने में खून-पसीना बहाया। तेज तर्रार एसआइ मेवा रानी ने हिसार के चलते ऑटो रिक्शा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले के आरोपितों को रातों-रात गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था।

आरोपितों को गिरफ्तार करने में देरी हो जाती तो ऑटो रिक्शा और आरोपितों के कपड़ों से जरूरी सबूत मिट जाते। इन सबूतों के कारण अदालत ने पिछले साल तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक कैद की सजा सुनाई थी। महिला थाना पुलिस ने 4 नवंबर 2017 को यह केस दर्ज किया था। प्रशासन ने मेवा रानी को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया था। इसके अलावा डीजीपी 5000 रुपये का इनाम देकर उनको शाबासी दे चुके हैं। 

कामजीत को प्रिंसिपल पद पर रहकर उत्कृष्ट कार्य करने के

सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल की प्रिंसिपल कामजीत कौर को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पत्र मिला है। कामजीत को प्रिंसिपल पद पर रहकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विशेष सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया गया है। उनको मिले पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल की अगुवाई में 8 मार्च को पंचकुला के सेक्टर-1 में राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानत करने के लिए चुना गया है। सम्मानित होने वाली महिलाओं को आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

रेणुका गंभीर में संगीत के क्षेत्र में किया काम

हिसार की सहायक प्रोफेसर डा. रेणुका प्रोफेसर को संगीत क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। रेणुका गंभीर राजकीय महाविद्यालय में संगीत विषय पढ़ाती हैं। रेणुका गंभीर द्वारा प्रशिक्षित बहुत से छात्र संगीत के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार जीत चुके हैं। इन्होंने सितार वादन की बेहतरीन प्रस्तुति देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही लूटी है। डा. रणुका गंभीर का कहना है कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता और गुरुजनों का विशेष योगदान रहा है। रेणुका गंभीर ने नौ वर्ष की अल्प आयु में पिता ओमप्रकाश व चाचा डा. वीरेंद्र कुमार से संगीत शिक्षा लेने के बाद प्रसिद्ध सितार वादक हविंद्र कुमार शर्मा से संगीत की शिक्षा प्राप्त की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.