विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में मानसून सक्रिय, आज 10 जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट

Published: Fri, 04 Sep 2026 07:00 AM (IST)

प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके चलते वीरवार को सात जिलों में वर्षा हुई। शुक्रवार को 10 जिलों ...और पढ़ें

दस जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट।

दस जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट।

HighLights

  1. प्रदेश में मानसून सक्रिय, सात जिलों में हुई वर्षा।

  2. शुक्रवार को दस जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट।

  3. वर्षा से हिसार का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरा।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है। वीरवार को प्रदेश के सात जिलों में वर्षा हुई। इसके अलावा शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों में तेज वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वर्षा फिर से होने से प्रदेश में तापमान नीचे आया है। हिसार का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसी प्रकार भिवानी का तापमान 36.5 डिग्री रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वर्षा हो रही है। इससे तापमान में फिर से ठंडक हुई है। वीरवार को हिसार सहित अनेक जिलों में मौसम वर्षा वाला बना लेकिन कुछ इलाकों में ही वर्षा हुई।

तेज वर्षा का यलो अलर्ट

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल।